✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

सी. पी. राधाकृष्णन के राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को इस नाम की औपचारिक घोषणा की.

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन, जिन्हें आमतौर पर सी. पी. राधाकृष्णन के नाम से जाना जाता है, दक्षिण भारत में भाजपा के विस्तार के दौरान पार्टी के एक वफादार और सक्रिय नेता रहे हैं. उनका राजनीतिक अनुभव गहरा है और वे तमिलनाडु की राजनीति में एक मजबूत जमीनी पकड़ रखते हैं.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में इस नाम पर विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्षी दल भी एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देंगे.

नड्डा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा “आज आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है. मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ.”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी राधाकृष्णन की सराहना करते हुए लिखा “अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी ने समर्पण, विनम्रता और बौद्धिकता के साथ खुद को प्रतिष्ठित किया है. उन्होंने हमेशा समाज सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है. तमिलनाडु में उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया है. मुझे खुशी है कि एनडीए परिवार ने उन्हें हमारे गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है.”

क्यों जरूरी हुआ चुनाव?

यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा देने के बाद जरूरी हो गया है. उन्होंने जुलाई 2025 में स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था. उनका इस्तीफा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत राष्ट्रपति को सौंपा गया.

राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में धनखड़ ने उनके “अटूट समर्थन” और “सौहार्दपूर्ण कार्य संबंधों” के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल को भी सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत कुछ सीखा.

धनखड़ ने सांसदों से मिले “स्नेह, विश्वास और अपनत्व” को अपने जीवन की स्मृतियों में सहेजने की बात कही. अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह “भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास” का साक्षी बनने और उसका हिस्सा बनने का “सम्मान और संतोष” देने वाला अनुभव रहा.
अपने विदाई संदेश में उन्होंने लिखा था “जब मैं इस प्रतिष्ठित पद को छोड़ रहा हूँ, तो भारत के वैश्विक उदय और अद्भुत उपलब्धियों पर गर्व से भर जाता हूँ, और उसके उज्ज्वल भविष्य में मेरा विश्वास अडिग है.”

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर 2025 को होगा, और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त तय की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

15 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

13 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

15 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

17 hours ago