✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / संसद सत्र से पहले थरूर की टिप्पणियों से कांग्रेस में घमासान, पार्टी कर सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई : रिपोर्ट

संसद सत्र से पहले थरूर की टिप्पणियों से कांग्रेस में घमासान, पार्टी कर सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई : रिपोर्ट

शशि थरूर की बेबाकी और स्वतंत्र सोच एक बार फिर कांग्रेस के भीतर असहजता पैदा कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जैसे-जैसे संसद का मानसून सत्र नजदीक आ रहा है, कांग्रेस सांसद शशि थरूर की हालिया टिप्पणियों और गतिविधियों ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक स्तर पर यह विचार कर रहा है कि थरूर को पार्टी लाइन से अलग बयान देने से कैसे रोका जाए.

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच यह चर्चा हो रही है कि थरूर को पार्टी की ओर से बोलने से रोका जाए. एक विकल्प यह भी विचाराधीन है कि उनके खिलाफ 'व्हिप' जारी किया जाए, जिसे न मानने पर उनकी लोकसभा सदस्यता खतरे में पड़ सकती है. हालांकि, पार्टी के कुछ अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि इतनी सख्त कार्रवाई उल्टा असर भी डाल सकती है.

थरूर ने पहले ही यह आरोप लगाया है कि उन्हें संसद में बोलने के अवसर नहीं दिए जा रहे हैं और वह यह भी कह चुके हैं कि ऐसे सांसदों को समय दिया जा रहा है जो भाषा में अधिक दक्ष नहीं हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीजेपी “ऑपरेशन सिंदूर” से जुड़ी विदेश यात्राओं पर चर्चा के दौरान थरूर जैसे नेताओं को बोलने का अवसर दे सकती है. इसे देखते हुए, कांग्रेस ने हाल ही में अपनी संसदीय पार्टी की बैठक में थरूर का नाम शामिल किया, हालांकि उस समय वह देश से बाहर थे.

केरल कांग्रेस ने गेंद हाईकमान के पाले में डाली

केरल में कांग्रेस नेतृत्व ने थरूर से जुड़े मसले को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा और आपातकाल के संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आलोचना ने राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ उनके रिश्तों में खटास ला दी है. थरूर को स्थानीय कांग्रेस कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है. हाल ही में एर्नाकुलम जिला कांग्रेस समिति द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भी थरूर अनुपस्थित रहे.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने थरूर की सार्वजनिक आलोचना की है. वहीं, सांसद मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पर एक शिकारी पक्षी की तस्वीर साझा करते हुए थरूर पर तंज कसा. पार्टी के मुखपत्र में थरूर को "अवसरवादी" करार देते हुए एक लेख भी प्रकाशित किया गया.

थरूर की सफाई

आलोचनाओं के जवाब में थरूर ने कहा कि आपातकाल पर उनकी राय उनके 1997 में प्रकाशित पुस्तक में भी दर्ज है और उनका मकसद गांधी परिवार को निशाना बनाना नहीं था. उन्होंने यह भी दोहराया कि कभी-कभी राष्ट्रीय हित में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ सहयोग आवश्यक होता है, जिसे कुछ लोग पार्टी के प्रति असहमति या अस्थिरता के रूप में देख सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago