होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Sharad Pawar ने NCP प्रेसिडेंट की कुर्सी छोड़ी, कारोबारी दुनिया में भी रहा है दबदबा 

Sharad Pawar ने NCP प्रेसिडेंट की कुर्सी छोड़ी, कारोबारी दुनिया में भी रहा है दबदबा 

शरद पवार सियासत के साथ-साथ कारोबारी दुनिया में भी दखल रखते हैं. हाल ही में उन्होंने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर विपक्ष के आरोपों से उलट बयान देकर सबको चौंका दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार (Sharad Pawar) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष पद छोड़ दिया है. यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे शरद पवार का सियासी कद इतना बड़ा है कि हर पार्टी में उनका सम्मान होता है और उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाता है. पवार के इस कदम से महाराष्ट्र की राजनीति में किसी बड़ी उथल-पुथल के संकेत मिलते हैं. क्योंकि हाल ही में खबर आई थी कि उनके डिप्टी यानी अजित पवार कई विधायकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं. 

अडानी से पुरानी दोस्ती
शरद पवार सियासत के साथ-साथ कारोबारी दुनिया में भी दखल रखते हैं. गौतम अडानी सहित तमाम कारोबारियों से उनके नजदीकी संबंध है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष द्वारा गौतम अडानी पर किए गए हमलों का उन्होंने विरोध किया था. दरअसल, पवार और अडानी का रिश्ता काफी पुराना है. पवार ने साल 2015 में मराठी भाषा में प्रकाशित अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ में अडानी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने अडानी को एक मेहनती, साधारण, जमीन से जुड़ा व्यक्ति बताया था. बड़े-बड़े बिजनेसमैन आज भी पवार से सलाह लेते हैं. 

32.73 करोड़ की संपत्ति
NCP लीडर की संपत्ति की बात करें, तो उनके इन्वेस्टमेंट को लेकर खास जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, पूर्व के चुनावी हलकनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 32.73 करोड़ रुपए की संपत्ति है. पवार के पास 25,21,33,329 रुपए की चल संपत्ति और 7,52,33,941 रुपए की अचल इस तरह कुल 32.73 करोड़ रुपए की संपत्ति. वहीं, शरद पवार पर करीब 1 करोड़ की देनदारी भी है. यानी उन्हें इतना अकाउंट चुकाना है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पवार की फैमिली ने शेयर्स, बॉन्ड और डिबेंचर्स में भी पैसे लगाए हैं. 

घूमते हैं लग्जरी कारों में
हलफनामे के मुताबिक, शरद पवार के पास 1 लाख रुपए की LIC पॉलिसी है. उन्होंने प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट किया हुआ है. उनके पास 3 करोड़ से अधिक कीमत वाली कमर्शियल बिल्डिंग है. साथ ही वह एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की कृषि भूमि के भी मालिक हैं. पवार ने हलफनामे में कहा था कि उनके नाम पर कोई भी काम रजिस्टर्ड नहीं है. हालांकि, उन्हें अक्सर Luxus LX 570 और Toyota Land Cruiser जैसी लग्जरी कारों में देखा जा सकता है. Toyota Land Cruiser की कीमत जहां एक करोड़ से ज्यादा है. वहीं, Luxus LX 570 की कीमत लगभग 2.40 करोड़ रुपए है. गौरतलब है कि शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर NCP बनाई थी. उसके बाद से ही वे पार्टी के अध्यक्ष थे. वह 2005 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (BCCI) के अध्यक्ष भी रहे. इसके अलावा, 2010 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी संभाली. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

6 days ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

6 days ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

6 days ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 week ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

7 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

7 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

7 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

12 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago