होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Britain: पीएम पद की दौड़ में शामिल हुए ऋषि सुनक, दूसरी बार चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Britain: पीएम पद की दौड़ में शामिल हुए ऋषि सुनक, दूसरी बार चुनाव लड़ने का किया ऐलान

ब्रिटिश कंजर्वेटिव सांसद और यूनाइटेड किंगडम के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सनक ने रविवार को घोषणा की कि वह निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस की जगह लेने के लिए रेस में फिर से शामिल होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ब्रिटिश कंजर्वेटिव सांसद और यूनाइटेड किंगडम के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सनक ने रविवार को घोषणा की कि वह निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस की जगह लेने के लिए रेस में फिर से शामिल होंगे. यह दूसरा मौका होगा, जब सुनक ब्रिटेन के पीएम बनने के लिए अपनी दावेदारी को पेश करेंगे. 

ट्वीट कर की घोषणा

सुनक ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, "यूनाइटेड किंगडम एक महान देश है, लेकिन हम एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना चाहता हूं और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं."

मुकाबले में बोरिस जॉनसन

जब से लिज ट्रस ने प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दिया है, ऋषि सनक के समर्थन ने 100 की दहलीज को पार कर लिया है, जिसने उन्हें इस पद के लिए फिर से दौड़ने के योग्य बना दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन को भी 100 सांसदों का सपोर्ट है. ऋषि सनक ने एक बयान में कहा, "मैं जिस सरकार का नेतृत्व करता हूं, उसके हर स्तर पर ईमानदारी, व्यावसायिकता और जवाबदेही होगी और मैं दिन-रात काम करूंगा."

पार्टी के सांसदों को पछतावा

कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए YouGov पॉलिटिकल पोल में पता चला है कि पार्टी सदस्यों के बीच में लिज ट्रस को नेता चुनने के फैसले को लेकर पछतावा है. 

ऋषि सुनक को मौका देना चाहती है पार्टी

YouGov के एक विश्लेषण में कहा गया है, कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए YouGov पॉलिटिकल पोल में पता चला है कि पार्टी सदस्यों के बीच में लिज ट्रस को नेता चुनने के फैसले को लेकर पछतावा है. YouGov ने यह भी पाया कि बहुमत वाले (55 प्रतिशत) सदस्यों का मानना ​​है कि ट्रस को पार्टी के नेता और प्रधान मंत्री के रूप में कई बार यू-टर्न के लेने के बाद बाद इस्तीफा दे देना चाहिए और केवल 38 परसेंट का मानना ​​​​है कि उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए. 

बोरिस जॉनसन को वापस चाहते हैं सदस्य

अब सवाल उठता है कि लिज ट्रस नहीं तो कौन? इस सर्वे में सामने आया है कि ऋषि सुनक से पहले सबसे लोकप्रिय विकल्प पार्टीगेट स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन है, जो जिन्हें 63 परसेंट वोट हासिल है, जबकि 32 परसेंट ने उन्हें अपने शीर्ष उम्मीदवार के रूप में रखा है, जबकि सुनक को 23 परसेंट मत हासिल है. सर्वे में कहा गया है कि अगर लिज़ ट्रस इस तरह के दबाव के आगे झुक जाती हैं और इस्तीफा देती हैं तो टोरी के सदस्य बोरिस जॉनसन को उनकी जगह लेने के लिए वापस लाना चाहते हैं. 

लिज ट्रस के फैसलों का उल्टा असर
 
दरअसल, लिज ट्रस ब्रिटेन की इकोनॉमी को पटरी पर लाने का वादा करके सत्ता में आईं थी, लेकिन जब से वो आईं हैं और उन्होंने जो फैसले लिये हैं, इससे इकोनॉमी पटरी से उतर गई. उनकी सरकार ने 45 अरब पाउंड की टैक्स कटौती का वादा किया, लेकिन ये कदम बहुत बड़ी गलती साबित हुई. ब्रिटेन की करेंसी कमजोर हो गई और शेयर बाजार टूट गए. 

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

48 minutes ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

3 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

56 minutes ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

2 hours ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

5 hours ago