✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पाकिस्तान बोला - ट्रंप को मिलना चाहिए शांति का नोबल पुरस्कार

पाकिस्तान बोला - ट्रंप को मिलना चाहिए शांति का नोबल पुरस्कार

दक्षिण एशिया में तनातनी कम करने का क्रेडिट दिया ट्रंप को, भारत ने ठुकराया है दखल का दावा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पाकिस्तान ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की है. शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार के अधिकारी की ओर से ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा गया कि ट्रंप ने भारत-पाक के बीच हालिया तनाव को टालने में 'निर्णायक कूटनीतिक भूमिका' निभाई.

यह बयान ठीक उसी दिन आया, जब ट्रंप ने खुद मीडिया से कहा कि उन्हें अब तक कई बार नोबल शांति पुरस्कार मिल जाना चाहिए था. उन्होंने दावा किया कि 'दक्षिण एशिया में तनाव घटाने' से लेकर 'कांगो और रवांडा के बीच 23 जून को संभावित शांति समझौते' तक, उनके नाम कई वैश्विक पहलें दर्ज हैं.

 नोबल सिर्फ़ ‘लिबरल्स’ को मिलता है:ट्रंप
ट्रंप ने कहा, “मुझे अब तक चार-पांच बार नोबल मिल जाना चाहिए था, लेकिन ये लोग शांति पुरस्कार सिर्फ़ लिबरल्स को देते हैं." उनका इशारा साफ था - नोबेल कमिटी उनके राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं है, इसलिए उन्हें नज़रअंदाज़ कर रही है.

भारत ने कहा - कौन-सी मध्यस्थता? कुछ हुआ ही नहीं
ट्रंप का दावा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की. लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि कोई भी थर्ड पार्टी बातचीत में शामिल नहीं थी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्रंप से जो 35 मिनट की कॉल हुई, उसमें पीएम ने दोहराया कि भारत हमेशा से तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के खिलाफ है. उन्होंने बताया कि 10 मई को घोषित संघर्षविराम पूरी तरह से भारत-पाक के बीच सीधे सैन्य संवाद से हुआ, अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी.

पाकिस्तान का इशारा या इनायत?
पाकिस्तान के इस समर्थन को जानकार राजनयिक चतुराई मान रहे हैं. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने वाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि वहीं ट्रंप के नोबल नामांकन का आइडिया गैर-आधिकारिक रूप से सामने रखा गया होगा. हालांकि नोबल समिति के नियमों के मुताबिक, जनरल मुनीर जैसे सेना प्रमुख इस पुरस्कार के लिए नामांकन भेजने के पात्र नहीं हैं. नामांकन का अधिकार सिर्फ़ चुने हुए सांसदों, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, राष्ट्राध्यक्षों या पिछले विजेताओं को होता है.

तो फिर पाकिस्तान ने क्यों किया ऐलान?
विश्लेषकों का मानना है कि यह समर्थन प्रतीकात्मक है. पाकिस्तान शायद ट्रंप को खुश कर अपनी अमेरिका नीति में नरमी चाहता है, और ट्रंप भी इस ‘डीलमेकर’ वाली इमेज को अपने चुनावी अभियान में भुनाना चाहते हैं.

वैसे, नोबल कमिटी इन सब चर्चाओं पर चुप ही रहती है. नियमों के मुताबिक, वो न तो किसी नामांकन को स्वीकार करने की बात कहती है, न ही किसी नाम को नकारती है. उनके दस्तावेज़ 50 साल तक सील रहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago