✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कांग्रेस की पीएम मोदी से मांग, युद्ध विराम पर चर्चा के लिए बुलाएं विशेष संसद सत्र

कांग्रेस की पीएम मोदी से मांग, युद्ध विराम पर चर्चा के लिए बुलाएं विशेष संसद सत्र

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लंबे तनाव और गतिरोध के बाद शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी तो सरकार के इस कदम से विपक्षी दलों में घमासान मच गया. अब सीजफायर पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों के नेता लगातार संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम तो पहले से ही मांग कर रहे हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाएं, जहां सभी लोग चर्चा करेंगे क्या स्थिति है और आगे क्या कर रहे हैं. अगर विशेष सत्र बुलाएंगे, चर्चा हो जाएगी तो ठीक रहेगा.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि यह स्पेशल सेशन आने वाली राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार करने और उन पर सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस पर "गंभीरता और तेजी" से विचार किया जाए. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि युद्धविराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई थी, जिससे इस मुद्दे पर व्यापक राजनीतिक सहमति और बहस की आवश्यकता और भी बढ़ गई है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपने पुराने पत्र का हवाला देते हुए इस मांग को दोहराया. उन्होंने कहा कि उन्होंने 28 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद का स्पेशल सेशन बुलाने का आग्रह किया था, ताकि पहलगाम आतंकी हमले जैसे "अमानवीय कृत्य" पर देश की संसद में चर्चा हो सके. अब, जब ऑपरेशन सिंदूर और युद्धविराम की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, ऐसे में संसद को इन सब पर एक संयुक्त रूप से गंभीर मंथन करना चाहिए.

स्पेशल सेशन की हुई मांग

इस बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी संसद का स्पेशल सेशन बुलाने और एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष फिलहाल किसी तरह की आलोचना नहीं कर रहा है, बल्कि सरकार से गंभीर बातचीत और पारदर्शिता की अपेक्षा कर रहा है. सिब्बल ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि जब तक प्रधानमंत्री स्वयं बैठक में उपस्थित होने का आश्वासन नहीं देते, तब तक वे ऐसी किसी बैठक में हिस्सा न लें. इन नेताओं की ओर से उठाई गई यह मांग बताती है कि विपक्ष चाहता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली बहस हो और सरकार इन विषयों पर जवाबदेह बने. यह घटनाक्रम संसद की कार्यप्रणाली और लोकतंत्र की सशक्तता के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago