होम / पर्सनल फाइनेंस / इस तारीख तक कर सकते हैं SBI अमृत कलश FD में निवेश, मिल रहा 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज!

इस तारीख तक कर सकते हैं SBI अमृत कलश FD में निवेश, मिल रहा 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज!

SBI अमृत कलश एफडी स्कीम में निवेश करने पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.10 प्रतिशत जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय ग्राहकों के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है. अगर आप भी किसी एफडी स्कीम में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की पॉपुलर एफडी स्कीम अमृत कलश (Amrit Kalash) इस महीने बंद होने वाली है. इस स्पेशल एफडी स्कीम में ग्राहकों को अधिकतम 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है. आप भी इस स्कीम में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिलकर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप कब तक इसमें निवेश कर सकते हैं और आपको कितना फायदा होगा?

30 सितंबर है निवेश की आखिरी तारीख 
30 सितंबर, 2024 को एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम ग्राहकों के लिए बंद हो जाएगी. एसबीआई ने अमृत कलश स्कीम की पापुलैरिटी को देखते हुए कई बार इसकी डेडलाइन को भी आगे बढ़ाया है. बता दें कि एसबीआई ने पहली बार अमृत कलश एफडी स्कीम को 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था. एसबीआई ने 23 जून, 2023 को इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 31, दिसंबर 2023 कर दिया था. बाद में बैंक ने फिर इसे बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दिया था. इसके बाद बैंक ने इस स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन को बढ़ाते हुए 30 सितंबर, 2024 तक कर दिया था. 

इस 400 दिन की एफडी में मिलता है 7.60 प्रतिशत तक ब्याज
एसबीआई अमृत कलश 400 दिन की एक एफडी स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.10 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है. इस स्कीम के तहत ग्राहक अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं.

ऐसे खुलवाएं इस स्कीम में खाता
1. सबसे पहले एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम में इन्वेस्ट करने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी किसी भी शाखा में जा सकते हैं. 
2. इसके बाद खाता खुलवाने के लिए आपको डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी. 
3. इसके बाद बैंक से आपको इस स्कीम के लिए एक फॉर्म मिलेगा, जिसे भरने के बाद ही आपका खाता खुल जाएगा.

इसे भी पढ़ें-लॉन्च से पहले कंपनी ने की नई Kia Carnival की बुकिंग डेट की घोषणा, जानिए कितनी है कीमत?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

21 hours ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago