होम / पर्सनल फाइनेंस / अब इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, नई दरें आज से ही लागू

अब इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, नई दरें आज से ही लागू

जब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में वृद्धि की है, तब से सभी बैंक FD पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पब्लिक सेक्टर बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट में वृद्धि की है. बढ़ी हुई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होगी. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार FD की नई दरें आज से ही यानी 25 नवंबर, 2022 से लागू हैं. इस बैंक में आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए FD कर सकते हैं. इस बैंक में FD करने वालों को 3 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाएगा.

कितने समय के लिए FD पर कितना है ब्याज
बैंक ने स्पेशल स्कीम के तहत बताया है कि यदि कोई कस्टमर 800 दिन और 3 साल के लिए बैंक में 2 करोड़ रुपये से कम रकम FD करता है तो उसे 7.30 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. यदि आप 7 से 45 दिन के लिए FD करते हैं तो आपको 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. इसके अलावा यदि आप 46 से 90 दिन के लिए FD करते हैं तो आपको 4.05 प्रतिशत, 91 से 120 दिन के लिए FD करने पर 4.30 प्रतिशत, 121 से 180 दिन के लिए FD करने पर 4.40 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

799 दिनों की FD पर 6.30 प्रतिशत ब्याज
इसी तरह यदि आप 181 दिन से लेकर 1 साल तक के लिए FD करते हैं तो आपको 5.25 प्रतिशत, 1 साल से 598 दिन तक FD कराने पर 6.30 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. यदि आप 599 दिनों के लिए FD कराते हैं तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा. 600 दिन से लेकर 699 दिन तक FD करने पर आपको 6.30 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. 700 दिनों की FD करने पर 7.25 प्रतिशत और 799 दिनों की FD करने पर 6.30 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा. 

800 दिनों के लिए FD पर सबसे अधिक ब्याज
यदि आपने 800 दिनों के लिए FD किया है तो फिर आपको 7.30 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, यदि 801 दिन से लेकर 3 साल से कम समय के लिए FD करने पर 6.30 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा. यदि आप 3 साल के लिए FD करते हैं तो भी आपको 7.30 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. 3 साल से ऊपर और 10 साल तक के लिए FD करने पर 6.70 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज
वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने सभी टर्म डिपोजिट्स पर 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देता है. यदि किसी की उम्र 60 साल हो जाती है, तो उसे भी 0.50 प्रतिशत अतिरिक्च ब्याज का लाभ दिया जाएगा.

VIDEO : घर बैठे-बैठे कैसे खोलें Post Office में FD अकाउंट? जानिए STEP by STEP पूरा प्रॉसेस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

40 minutes ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

19 minutes ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

35 minutes ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 hours ago