होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI Amrit Kalash: ये है विशेष डिपॉजिट स्कीम, इस तरह उठाएं फायदा!

SBI Amrit Kalash: ये है विशेष डिपॉजिट स्कीम, इस तरह उठाएं फायदा!

SBI की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो 400 दिनों की अवधि वाली अमृत कलश विशेष डिपॉजिट योजना केवल 30 जून 2023 तक ही उपलब्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी बात इन्वेस्टमेंट के सबसे सुरक्षित तरीकों की आती है तो FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट का नाम सबसे ऊपर आता है. कभी-कभी बैंक तय अवधि और चुनिंदा कस्टमर्स के लिए कुछ विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं लेकर आते हैं. हाल ही में SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) भी एक ऐसी ही विशेष योजना  लेकर आया है जिसका नाम अमृत कलश विशेष डिपॉजिट योजना (SBI Amrit Kalash Special Deposit Scheme) है.

SBI की योजना में क्या है खास?
SBI की यह विशेष डिपॉजिट योजना, बैंक के घरेलु इन्वेस्टर्स के लिए तो है ही साथ ही यह NRI (गैर-निवासी भारतीय) इन्वेस्टर्स के लिए भी है और यह योजना केवल 30 जून 2023 तक ही उपलब्ध है. इस विशेष डिपॉजिट योजना की कुल अवधि 400 दिनों की होगी. इस योजना के तहत जहां वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% का इंटरेस्ट रेट प्रदान किया जाएगा वहीं आम नागरिकों को 7.1% का इंटरेस्ट प्रदान किया जाएगा. इससे पहले यह योजना सिर्फ 31 मार्च 2023 तक ही उपलब्ध थी लेकिन बाद में इसकी अंतिम तिथि को 3 महीने बढ़ा दिया गया था. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
SBI की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो 400 दिनों की अवधि वाली अमृत कलश विशेष डिपॉजिट योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक 7.6% और सामान्य नागरिक 7.1% का इंटरेस्ट रेट प्राप्त कर सकते हैं. यह इंटरेस्ट रेट 12 अप्रैल 2023 से मान्य होंगे और यह योजना 30 जून 2023 तक मान्य है. SBI की इस अमृत कलश विशेष डिपॉजिट योजना के कुछ विशेष बिंदु इस प्रकार से हैं:

    यह योजना 2 करोड़ से कम कीमत वाले घरेलु रिटेल टर्म डिपॉजिट्स पर भी लागू होती है और साथ ही NRI रुपए टर्म डिपॉजिट पर भी लागू होती है. 

    इस विशेष डिपॉजिट योजना की अवधी 400 दिनों की होगी

    आम इन्वेस्टर्स को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% का इंटरेस्ट रेट प्रदान किया जाएगा

    7.6% के इंटरेस्ट रेट पर वरिष्ठ नागरिकों को अमृत कलश योजना से जहां 7.82% के रिटर्न्स प्राप्त होंगे वहीं आम नागरिकों को 7.10% के इंटरेस्ट रेट पर 7.29% के रिटर्न्स प्राप्त होंगे. 

    यह योजना नए के साथ-साथ रिन्यूअल डिपॉजिट्स पर भी लागू होगी. टर्म डिपॉजिट्स और विशेष टर्म डिपॉजिट्स भी SBI की इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं. 

    अमृत कलश योजना पर मिलने वाला इंटरेस्ट मासिक, तिमाही और छह महीनों के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है. विशेष टर्म डिपॉजिट्स में मैच्योरिटी पर इंटरेस्ट रेट प्रदान किया जाता है. 

    FD स्कीम पर इनकम टैक्स एक्ट के तहत TDS की कटौती भी की जाएगी

    अमृत कलश योजना पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है और साथ ही मैच्योरिटी पूरी होने से पहले निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है

    कस्टमर्स अमृत कलश योजना का फायदा SBI की निकटतम शाखा में जाकर उठा सकते हैं. इसके साथ ही नेटबैंकिंग और SBI योनो (SBI YONO App) का इस्तेमाल करके भी इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है. 
 

यह भी पढ़ें:  24/7 किया काम, फिर भी नौकरी से निकाला; आखिर क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

21 hours ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago