होम / पर्सनल फाइनेंस / Post Office की इस स्कीम में करें हर माह 7500 का निवेश, मिलेगा इतने लाख रुपये का रिटर्न

Post Office की इस स्कीम में करें हर माह 7500 का निवेश, मिलेगा इतने लाख रुपये का रिटर्न

ऐसे में पोस्ट ऑफिस की तरफ से कई सारी स्कीम्स चलती हैं, जिनमें लोगों को अच्छे रिटर्न के साथ ही जोखिम कम होने का चांस रहता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः वैसे तो इंवेस्टमेंट हर व्यक्ति को करना चाहिए और सोच समझकर ऐसा करना चाहिए. लोगों को ऐसी स्कीम्स में निवेश करना चाहिए जिनसे उनको गारंटीड रिटर्न मिल सके. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की तरफ से कई सारी स्कीम्स चलती हैं, जिनमें लोगों को अच्छे रिटर्न के साथ ही जोखिम कम होने का चांस रहता है, क्योंकि इन स्कीम्स को भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. ऐसी ही एक स्कीम्स है आरडी की, जिसमें हर महीने एक निश्चित रकम जमा करके आप लाखों का रिटर्न 10 साल में जोड़ सकते हैं. 

आप ही तय करेंगे एक राशि

आरडी भी एसआईपी की तरह निवेश स्कीम होती है, जिसमें व्यक्ति खुद तय करता है कि उसे हर महीने कितने रुपये जमा करने हैं. इस जमा रुपये पर तिमाही ब्याज भी मिलता है, जो कि वित्त मंत्रालय तय करता है. ऐसे में मैच्‍योरिटी पर ब्‍याज के साथ मिलने वाली रकम अच्‍छी खासी हो जाती है. वर्तमान में 5.8 फीसदी के हिसाब से आरडी पर ब्‍याज मिल रहा है.

कम से कम 100 रुपये करने होंगे जमा

कोई भी व्यक्ति अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाकर के आरडी अकाउंट खोल सकता है. इसके लिए कम से कम 100 रुपये जमा करने होंगे. अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है. आरडी अकाउंट पांच साल के लिए खुलता है, लेकिन इसको आगे बढ़ाया भी जा सकता है. 

हर महीने करेंगे 7500 जमा तो बनेगा 12 लाख का फंड

अगर कोई व्यक्ति 10 साल (5+5 साल) के लिए आरडी में हर महीने 7500 रुपये जमा करता है तो फिर उसको मैच्योरिटी पर 9,00,000 रुपए निवेश के और 3,19,860 रुपए ब्‍याज के रूप में मिलेंगे. इस तरह से व्यक्ति के पास कुल 12,19,860 रुपए की रकम खाते में आ जाएगी.

VIDEO: SHARK TANK: नमिता थापर ने कही ऐसी बात, सुनकर अश्नीर को नहीं लगेगा अच्छा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

40 minutes ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

19 minutes ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

35 minutes ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 hours ago