होम / पर्सनल फाइनेंस / Fixed Deposits पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, आपको भी उठाना चाहिए इसका फायदा

Fixed Deposits पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, आपको भी उठाना चाहिए इसका फायदा

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से बैंक और एनबीएफसी कंपनियों ने भी फिक्सड डिपॉजिट्स (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से बैंक और एनबीएफसी कंपनियों ने भी फिक्सड डिपॉजिट्स (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी कर दी है. बैंकों में इस बात की होड़ लगी है कि कौन सबसे ज्यादा एफडी पर ब्याज देता है. अगर आप भी एक ऐसे निवेशक हैं जो एक सुरक्षित चाहते हैं और बेहतर रिटर्न भी, तो एफडी में पैसा लगा सकते हैं. आप बैंक, पोस्ट ऑफिस या एनबीएफसी कहीं भी निवेश कर सकते हैं. हम यहां ऐसे ही कुछ बैंकों की एफडी पर बात कर रहे हैं जो 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर शानदार रिटर्न ऑफर कर रहे हैं.

एनबीएफसी, स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9 फीसदी रिटर्न

इस वक्त सबसे ज्यादा ब्याज एनबीएफसी और स्मॉल फाइनेंस बैंक में मिल रहा है. जहां एक तरफ यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 501 दिनों के लिए 9 प्रतिशत तक सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है, वहीं आम लोगों के लिए ब्याज की दर 8.50 फीसदी है. 

इसके अलावा श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस भी 8.90 फीसदी का रिटर्न दे रहा है. एक और कंपनी बजाज फिन्सर्व भी 5 करोड़ तक की एफडी पर 7.95 फीसदी का ब्याज दे रही है. 

SBI में यह है ब्याज दर

बैंकों की अगर बात करें तो देश के सबसे बड़े बैंक में आम लोगों को 3 से लेकर 6.25 फीसदी का ब्याज अलग-अलग टेनोर में  2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर मिल रहा है. सीनियर सिटीजन को  3.50 प्रतिशत से लेकर 6.90 प्रतिशत तक है. 

Post Office Time Deposit पर भी अच्छा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस में एफडी के तौर पर टाइम डिपोजिट स्कीम है जिस पर 5.5 प्रतिशत  से लेकर 6.7 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर की जा रही है. इसमें आप एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए एफडी करा सकते हैं. 

HDFC Bank में भी मिल रहा है अच्छा रिटर्न

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक- एचडीएफसी में भी आम नागरिकों को 3 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी तक की ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए यही दर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक है.

VIDEO: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई ट्रेड डील का क्या है फायदा...

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

6 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

40 minutes ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

19 minutes ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

35 minutes ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 hours ago