होम / पर्सनल फाइनेंस / क्या आप भी हो गए हैं कंपनी में Lay-off के शिकार, इन 5 टिप्स से कर सकेंगे मजबूत वापसी

क्या आप भी हो गए हैं कंपनी में Lay-off के शिकार, इन 5 टिप्स से कर सकेंगे मजबूत वापसी

दुनिया की बड़ी से लेकर के भारत में कार्यरत कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दुनिया की बड़ी से लेकर के भारत में कार्यरत कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं. ट्विटर, मेटा, अमेजन व गूगल से लेकर के बायजू और अन्य स्टार्टअप कंपनियों में मंदी की वजह से आई फंडिंग में कमी के बाद कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों को बड़ी संख्या में ले-ऑफ किया जा रहा है. 

छंटनी दे रही है मंदी के संकेत

वैश्विक तकनीक की दुनिया में उथल-पुथल के पीछे के कारणों की व्याख्या करते हुए डेलॉयट इंडिया के निदेशक वामसी करावदी ने कहा, "हाल की मुश्किलें और बड़ी संख्या में छंटनी आने वाली मंदी के संकेत हैं. जबकि COVID-19 महामारी के दौरान कंपनियों ने एक महत्वपूर्ण मंदी का अनुमान लगाया था, टेक कंपनियों ने बहुत अच्छी ग्रोथ हासिल की थी. 

भारत में कम दिखेगा असर

इस मंदी का असर भारत में कम दिखेगा, लेकिन यहां पर भी बड़ी कंपनियों में कार्यरत लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अगर आपको हाल ही में नौकरी से निकाला गया है तो यहां आपकी मदद के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं.

वर्किंग का प्रतिबिंब नहीं

याद रखिए आपको किसी नौकरी से निकाला गया है तो फिर ये आपकी कमजोरी या गलती नहीं है, क्योंकि कंपनी ने आपको इसलिए नहीं निकाला है कि आप काम खराब करते थे, बल्कि उनकी खुद की स्थिति अच्छी नहीं है. जॉब्सफॉरहर की सीईओ नेहा बागरिया ने कहा, "छंटनी अक्सर उस अस्थिरता का परिणाम होती है जिससे बाजार गुजर रहा है। यदि आपने इन छंटनी के दौरान अपनी नौकरी खो दी है, तो ध्यान रखें कि यह आपके प्रदर्शन या क्षमताओं पर आधारित नहीं था. अपने आप से सहानुभूति रखें." 

टीमलीज एचआर टेक के सीईओ सुमित सभरवाल ने कहा, "नौकरी जाने से निराश न हों. जान लें कि यह आर्थिक चक्र के चरणों में से एक है."

अपने स्किल्स को करें डेवलप व मजबूत

खाली समय में अपने स्किल्स को डेवलप करते हुए और मजबूत करें. सुधाकर राजा, संस्थापक और सीईओ TRST स्कोर ने कहा, "ऐसे कर्मचारियों को बाजार में अपने स्किल्स की मांग की जांच करने और उन क्षेत्रों में स्किल्स सीखने की जरूरत है जो मांग में हैं. उन्हें खुद को और अपनी ताकत को समझने और उन स्किल्स को समझने और अपने डोमेन का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है." 

खर्च कम से कम रखें

एक मितव्ययी जीवन शैली को बनाए रखने की कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि आप उच्च ब्याज दरों पर पैसा उधार न लें और इस तरह कर्ज के जाल में फंस जाएं. राजा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन बचत में निवेश करें. 

मेंटल हेल्थ का रखें ख्याल 

इसके अलावा एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि कर्मचारियों को अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए. राजा ने कहा, "नौकरी जाने के बाद मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है. नौकरी से निकाले गए कर्मचारी अपने परिवार और दोस्तों से बात कर सकते हैं और इसके बारे में खुलकर बात कर सकते हैं. वे अपने संपर्कों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग कर सकते हैं." 

नेटवर्किंग पर ध्यान दें 

विशेषज्ञों ने कर्मचारियों से ऐसे समय में नेटवर्किंग पर ध्यान देने को भी कहा. वे सोशल मीडिया जैसे लिंक्डइन और सहकर्मी समूहों पर उल्लेख कर सकते हैं कि वे नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं. बगरिया ने कहा, "वे नेटवर्किंग में समय बिता सकते हैं क्योंकि इससे उनके ऑफर को तेजी से पूरा करने की संभावना बढ़ जाएगी. अनुसंधान बताता है कि लगभग 80 प्रतिशत नौकरियां नेटवर्किंग के माध्यम से मिलती हैं." 

करावडी ने कहा, "कर्मचारियों को अपने आप में निवेश करना जारी रखना चाहिए और नए युग की क्षमताओं को चुनना चाहिए. वे अपने नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं और सभी क्षेत्रों में अवसरों की तलाश कर सकते हैं. तकनीकी प्रतिभा की आवश्यकता अब भारत में सभी क्षेत्रों में है."

VIDEO: डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

54 minutes ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

2 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

5 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 hours ago