होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI की FD में शानदार रिटर्न, कैलकुलेशन से समझें 5 लाख रुपया कितना हो जाएगा?

SBI की FD में शानदार रिटर्न, कैलकुलेशन से समझें 5 लाख रुपया कितना हो जाएगा?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सामान्य कस्टमर और सीनियर सिटीजन के लिए FD पर अलग-अलग ब्याज दरें हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जब से RBI ने रेपो रेट में वृद्धि की है, तब से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर भी इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी पीछे नहीं है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, यदि आप SBI में 5 साल तक के लिए FD करते हैं तो सामान्य कस्टमर को 6.10 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा, वहीं, इतने ही समय के लिए सीनियर सिटीज को 6.90 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए कर सकते हैं FD
आपको बता दें कि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं. यदि आप इस बैंक में 7 दिन से लेकर 45 दिन तक की FD कराते हैं, तो आपको 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 46 दिन से 179 दिन तक FD कराने पर 4.50 प्रतिशत, 180 दिन से 210 दिन तक FD कराने पर 5.25 प्रतिशत, 211 दिन से एक साल से कम समय तक FD कराने पर 5.50 प्रतिशत, 1 साल से लेकर 2 साल से कम समय तक FD कराने पर 6.10 प्रतिशत, 2 साल से लेकर 3 साल से कम समय तक FD कराने पर 6.25 प्रतिशत, 3 साल से लेकर 10 साल तक FD कराने पर सामान्य कस्टमर्स को 6.10 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. यह जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है.

कितना मिलेगा पैसा, उदाहरण से समझिए
आइए, अब समझते हैं कि यदि आपने SBI में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये की FD की है, तो आपको कुल कितना ब्याज मिलेगा. जैसा ऊपर बताया गया है कि 5 साल तक की FD करने पर सामान्य कस्टमर को 6.10 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. यदि आप सामान्य कस्टमर हैं और SBI में 5 साल के लिए 5 लाख रुपये FD करते हैं तो मैच्‍योरिटी पर लगभग 6,76,753 रुपये मिलेगा. इस हिसाब से आपको कुल ब्याज 1,76,753 रुपये मिलेगा. यदि, आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको मैच्‍योरिटी पर लगभग 7,03,921 रुपये मिलेगा. इस हिसाब से आपको 2,03,921 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेगा.

क्या है टैक्स छूट में प्रावधान
गौरतलब है कि ये सभी ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू हैं. इसके अलावा, यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करते हैं तो आपको 1 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जाएगा. साथ ही आप टैक्स बैनिफिट भी ले सकते हैं. यदि आप 5 साल के लिए FD करवाते हैं तो सेक्‍शन 80C के तहत आप 1.50 लाख रुपये तक टैक्‍स डिडक्‍शन का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखिए कि FD पर मिलने वाला ब्याजा टैक्सेबल होता है. आज के समय में सिक्योर इन्वेस्टमेंट की लिहाज से FD बेहतर विकल्प है.

VIDEO : दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI की लिस्ट आई सामने


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

1 hour ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

14 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

2 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

2 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago