होम / पर्सनल फाइनेंस / 9 बैंक जो Saving Account पर भी देते हैं 7.50 प्रतिशत तक ब्याज

9 बैंक जो Saving Account पर भी देते हैं 7.50 प्रतिशत तक ब्याज

आमतौर पर इतना ज्यादा ब्याज तो FD पर मिलता है, लेकिन कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो लोगों को सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करने पर भी इतना ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जब से रेपो रेट में वृद्धि की है, तब से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं, पर सेविंग अकाउंट्स पर इंटरेस्ट रेट नहीं बढ़ा रहे. सामान्य तौर पर बड़े बैंक सेविंग अकाउंट्स पर औसतन 3 प्रतिशत तक इंटरेस्ट रेट देते हैं, पर ऐसे भी कुछ बैंक हैं, जो सेविंग अकाउंट्स पर 7.50 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज देते हैं. ये सुनने में अजीब लगेगा, क्योंकि इतना इंटरेस्ट रेट तो FD पर ही मिल सकता है, लेकिन कुछ दिलदार बैंक भी हैं. आइए, जानते हैं ऐसे 9 बैंक के बारे में जो सेविंग अकाउंट पर भी खूब ब्याज देते हैं...

Ujjivan Small Finance Bank
Ujjivan Small Finance Bank के सेविंग अकाउंट में यदि आप 25 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे रखते हैं तो आपको 7.50 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. यदि आप 5 लाख रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक रखते हैं तो आपको 7 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. 1 लाख से 5 लाख रुपये तक रखने पर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा, तो 1 लाख रुपये तक रखने पर 3.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.

DCB Bank
यदि आप DCB Bank के सेविंग अकाउंट में 25 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम पैसे रखते हैं तो आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. 1 लाख से अधिक और 2 लाख रुपये से कम पैसे जमा करने पर आपको 4% की दर से ब्याज दिया जाएगा. यदि आप 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक इस बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. 5 से 10 लाख रुपये जमा करने पर 6% और 10 लाख से 25 लाख रुपये जमा करने पर आपको 6.75% की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा.

Jana Small Finance Bank
यदि आप Jana Small Finance Bank में सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं और उसमें 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक जमा करते हैं तो आपको 7 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

AU Small Finance Bank
यदि आपका सेविंग अकाउंट AU Small Finance Bank में है तो आपको 25 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक जमा करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा है. 1 लाख से 10 लाख रुपये तक सेविंग अकाउंट में जमा करने पर 5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.

Unity Small Finance Bank
Unity Small Finance Bank के सेविंग अकाउंट में यदि आप 1 लाख रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक जमा करते हैं तो आपको 7 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

Fincare Small Finance Bank
Fincare Small Finance Bank के सेविंग अकाउंट में 5 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक जमा करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है. 1 लाख से 5 लाख रुपये तक जमा करने पर 6 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है.

Equitas Small Finance Bank
Equitas Small Finance Bank अपने कस्टमर्स को सेविंग अकाउंट में 5 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक जमा करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है. इस बैंक के सेविंग अकाउंट में 1 लाख से 5 लाख रुपये तक जमा करने पर आपको 5.50% की दर से ब्याज मिलता है.

Utkarsh Small Finance Bank
Utkarsh Small Finance Bank के सेविंग अकाउंट में 25 लाख रुपये से अधिक पैसा जमा करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है. यदि आप इस बैंक के सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये तक जमा करते हैं तो आपको 4.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.

Shivalik Small Finance Bank
यदि आप 2 करोड़ रुपये से लेकर 7 करोड़ रुपये तक Shivalik Small Finance Bank के सेविंग अकाउंट में जमा करेंगे तो आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, 1 लाख रुपये तक जमा करने पर आपको 3.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा.

VIDEO : घर बैठे-बैठे कैसे खोलें Post Office में FD अकाउंट? जानिए STEP by STEP पूरा प्रॉसेस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

2 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

56 minutes ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

3 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

3 hours ago