होम / पर्सनल फाइनेंस / 5 ऐसी सरकारी स्कीम्स, जो Domestic Helpers को आर्थिक रूप से करती हैं सुरक्षित

5 ऐसी सरकारी स्कीम्स, जो Domestic Helpers को आर्थिक रूप से करती हैं सुरक्षित

आप अपने डोमेस्टिक हेल्पर्स को इन सरकारी योजनाओं के बारे में जरूर बताएं, जिससे वे अपने आप कहीं न कहीं आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत में डोमेस्टिक हेल्पर्स की डिमांड बहुत ज्यादा है. बड़े-बड़े शहरों में शायद ही कोई ऐसा घर हो, जिसमें कोई डोमेस्टिक हेल्पर ना हो. ये वे लोग होते हैं जो हमारे डेली के घरेलू काम में मदद करते हैं. चाहे साफ-सफाई की बात हो, बर्तन धुलने का बात हो, खाना बनाने की बात हो, गाड़ी साफ करने की बात या फिर आपकी कार चलाने की बात हो. इन सभी कामों में डोमेस्टिक हेल्पर्स ही हमारी मदद करते हैं. लेकिन ये एक ऐसा वर्ग होता है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर होता है. इनकी आर्थिक स्थिति न तो बहुत मजबूत होती है और ना ही कोई सिक्योरिटी होती है. ऐसे में हम आपको 5 ऐसी सरकारी स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप अपने डोमेस्टिक हेल्पर्स को बता सकते हैं और उसका लाभ लेने में उनकी मदद कर सकते हैं.

1. प्रधानमंत्री जन धन योजना
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत आप अपने डोमेस्टिक हेल्पर का बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस तरह के खाते में कोई न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं होती. इसके अलावा खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड भी मिलता है. इस कार्ड के साथ उन्हें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिलती है. इसमें वे पैसे जमा कर सकते हैं, जिससे वे बचत कर सकें.

2. आयुष्मान भारत
आयुष्मान भारत के तहत आप अपने डोमेस्टिक हेल्पर्स का हेल्थ इंश्योरेंस भी करवा सकते हैं. चूंकि ये लोग आपकी मदद करते हैं, जिससे आपके कई घरेलू काम आसान हो जाते हैं, ऐसे में आपको इनके स्वास्थ्य के बारे में भी सोचना चाहिए. आयुष्मान भारत एक ऐसी सरकारी योजना है, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना के तहत सरकार 30 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कवरेज प्रदान करती है. यह योजना मुख्य रूप से गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए है. इस योजना के तहत वे कैशलेस अस्पताल में भर्ती होने का लाभ उठा सकते हैं और इसमें पहले से मौजूद बीमारियों को भी कवर किया जाता है. सरकार वार्षिक प्रीमियम का 75% योगदान करती है और लाभार्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में प्रति वर्ष केवल 30 रुपये का भुगतान करना होता है.

3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आप अपने डोमेस्टिक हेल्पर्स का व्यक्तिगत दुर्घटना और विकलांगता कवर करवा सकते हैं. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना खरीदने में आप उनकी मदद कर सकते हैं, जो मामूली लागत पर आती है. 18-70 वर्ष आयु वर्ग के लिए उपलब्ध इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु हो जाने या पूर्ण विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांग होने पर 1 लाख रुपये दिया जाता है. इसके लिए खाताधारक के बैंक खाते से सालाना सिर्फ 20 रुपये का प्रीमियम काटा जाता है.

4. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
आपके डोमेस्टिक हेल्पर्स के लिए भी लाइफ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है, इसलिए आप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनका लाइफ इंश्योरेंस भी करवा सकते हैं. यदि किसी की उम्र 18 से 50 वर्ष है और उसका बैंक अकाउंट है तो इस योजना के तहत एक साल के लिए 2 लाख रुपये का जीवन बीमा प्रदान किया जाता है. इसे रिन्यू भी करवाया जा सकता है. इस योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 436 रुपये है, जो बैंक खाते से स्वतः डेबिट हो जाता है. यानी सिर्फ 436 रुपये में एक साल के लिए 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस हो जाता है.

5. अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना 60 साल के बाद नियमित पेंशन प्रदान करती है. आप अपने डोमेस्टिक हेल्पर को इस योजना को चुनने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. यदि डोमेस्टिक हेल्पर की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो वह इस योजना को बचत बैंक/डाकघर बचत बैंक से ले सकता है. यह सरकारी योजना ग्राहकों को 1,000 से 5,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी देता है और उसकी मौत के बाद यह मासिक पेंशन उसकी पत्नी को दी जाती है.

VIDEO : JOB करने वाले कैसे बचाएं TAX, जान लीजिए ये 6 तरीके


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

57 minutes ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

1 hour ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

1 hour ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

1 hour ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

4 hours ago