होम / खास खबर / टाइड ने पार किया 10 लाख एमएसएमई का आंकड़ा, भारत बना सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला बाजार

टाइड ने पार किया 10 लाख एमएसएमई का आंकड़ा, भारत बना सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला बाजार

टाइड का कहना है कि भारत में इसका विस्तार एक नई पीढ़ी के उद्यमियों के कारण हुआ है. इसके मुताबिक, 85 प्रतिशत (865,000) सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, जिनमें 58 प्रतिशत जेनरेशन-ज़ेड और 42 प्रतिशत मिलेनियल्स शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

यूके-आधारित बिजनेस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म टाइड (Tide) ने दावा किया है कि उसने भारत में 10 लाख से अधिक माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है. दिसंबर 2022 में भारत में संचालन शुरू करने के बाद यह कंपनी के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ता बाजार बन गया है. टाइड के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

टाइड का कहना है कि भारत में इसका विस्तार एक नई पीढ़ी के उद्यमियों के कारण हुआ है. इसके मुताबिक, 85 प्रतिशत (865,000) सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, जिनमें 58 प्रतिशत जेनरेशन-ज़ेड और 42 प्रतिशत मिलेनियल्स शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि इसके 63 प्रतिशत सदस्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आते हैं. इनमें स्थानीय रिटेलर्स, फ्रीलांसर और सर्विस-आधारित सोलोप्रेन्योर्स की संख्या सबसे अधिक है.

टाइड ने दावा किया कि वह 2027 तक 5 लाख महिला उद्यमियों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. उधर, संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों (जुलाई 2020 से नवंबर 2025) में देशभर में लगभग 24,000 महिला-नेतृत्व वाले एमएसएमई बंद हुए हैं, जिसकी जानकारी केंद्र सरकार ने दी है.

कंपनी का कहना है कि वह उद्योग प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से एसएमई को सीमा-पार विस्तार में सक्षम बनाने और यूके-इंडिया ट्रेड डील के तहत छोटे व्यवसायों के लिए भविष्य के व्यापार ढांचे पर विचार-विमर्श में योगदान दे रही है.

भारत और ब्रिटेन ने जुलाई 2025 में एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देश 2030 तक व्यापार को 120 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं. इस समझौते में भारत के 99 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क खत्म, आईटी जैसी सेवाओं के लिए प्रोफेशनल मोबिलिटी आसान, और यूके में सरकारी खरीद में भारतीय कंपनियों के लिए अवसर बढ़ाने के प्रावधान शामिल हैं.

हाल ही में टाइड ने 120 मिलियन डॉलर की रणनीतिक फंडिंग जुटाई है, जिसका नेतृत्व टीपीजी ने किया. कंपनी 2026 से शुरू होने वाले अगले पांच वर्षों में 500 मिलियन पाउंड का निवेश भी करने की योजना बना रही है.

टाइड इंडिया के सीईओ गुरजोधपाल सिंह ने कहा, “तीन साल से कम समय में 10 लाख भारतीय उद्यमियों ने टाइड को अपना विकास साथी चुना है. भारत वह बाजार है जहां टाइड के कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स विकसित हो रहे हैं, जिनका उपयोग आगे वैश्विक स्तर पर किया जाएगा.”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago