होम / खास खबर / दिल्ली में कुत्तों की बढ़ती संख्या और रेबीज पर नियंत्रण की तैयारी, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली में कुत्तों की बढ़ती संख्या और रेबीज पर नियंत्रण की तैयारी, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली सरकार के अनुसार इन दिशा-निर्देशों का मकसद सिर्फ कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना नहीं है, बल्कि रेबीज को खत्म करना और इंसान-जानवर के बीच टकराव को रोकना भी है.

रितु राणा 1 year ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब दिल्ली में सड़क के कुत्तों की संख्या नियंत्रण और रेबीज उन्मूलन को लेकर दिल्ली सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शहरी विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब 'एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) प्रोग्राम' का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि इंसानों और जानवरों के बीच होने वाले टकराव को कम किया जा सके.

स्थानीय निकायों को बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली नगर निगम (MCD), नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी बोर्ड (DCB) को इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है. वर्तमान में दिल्ली में 20 एबीसी सेंटर चल रहे हैं, जिन्हें एनजीओ के सहयोग से संचालित किया जाएगा. इन केंद्रों में पर्याप्त संख्या में केनेल्स, ऑपरेशन थिएटर, वैन, इन्सिनरेटर और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से रखी जाएंगी.

तय होंगे कुत्तों के फीडिंग स्पॉट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब हर वार्ड में निर्धारित फीडिंग स्पॉट ही होंगे, जहां आवारा कुत्तों को भोजन दिया जा सकेगा. अन्य जगहों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक होगी. फीडिंग स्पॉट की पहचान RWA और स्थानीय निवासियों की सहमति से की जाएगी. इसके अलावा पशु प्रेमियों को धमकाने या रोकने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य

दिल्ली में तीन महीने से अधिक उम्र के सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अब जरूरी कर दिया गया है. इसके लिए दो श्रेणियां तय की गई हैं–

1. ब्रीडिंग कैटेगरी : प्रजनन के लिए उपयोग होने वाले कुत्ते
2. नॉन-ब्रीडिंग कैटेगरी : सामान्य पालतू कुत्ते

भारतीय नस्ल के कुत्ते अपनाने वालों को विशेष छूट 

नसबंदी और वार्षिक रेबीज टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा. खास बात यह है कि भारतीय नस्ल के कुत्ते अपनाने वाले लोगों को पंजीकरण शुल्क से छूट मिलेगी और नसबंदी व पहला टीकाकरण मुफ्त होगा.

आक्रामक और रेबीज संक्रमित कुत्तों पर कड़ी निगरानी

रेबीज़ से पीड़ित कुत्तों को अलग-थलग रखकर निगरानी में रखा जाएगा और उनकी मृत्यु के बाद शवों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा. वहीं सामान्य कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें उनके मूल स्थान पर छोड़ा जाएगा. अत्यधिक आक्रामक कुत्तों के लिए स्थायी आश्रय गृह बनाए जाएंगे.

शिकायतों के लिए 24×7 हेल्पलाइन

सरकार ने निर्देश दिया है कि हर स्थानीय निकाय को 24×7 हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल शुरू करना होगा, जहां लोग कुत्तों के काटने, रेबीज़ की आशंका और एबीसी प्रोग्राम से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago