✕

होम / बातें साहित्य की / IBLF: सफलता इस पर निर्भर करती है कि हम क्‍या सोचते हैं : डी.शिवकुमार 

IBLF: सफलता इस पर निर्भर करती है कि हम क्‍या सोचते हैं : डी.शिवकुमार 

आर्ट ऑफ मैनेजमेंट इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप समय पर हैं या नहीं. आप अपने जीवन में सफलता और असफलता को कैसे देखते हैं. अगर आप कहते हैं कि मैं डिलीवर करूंगा तो आप डिलीवर कर रहे हैं या नहीं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Business World के इंडियन बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल (IBLF) के गुड़गांव में हो रहे समिट में आदित्‍य बिरला ग्रुप के ग्रुप एक्‍ज्‍यूक्‍यूटिव प्रेसीडेंट डी. शिवकुमार ने आर्ट ऑफ मैनेजमेंट विषय पर बोलते हुए कहा कि हमारे जीवन में बहुत सारी बातें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आखिर हम अपने जीवन में घटने वाली अलग-अलग घटनाओं को कैसे देखते हैं.

आपकी जीवन शैली कैसी है 
डी. शिवकुमार ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप आखिर अपने समय को मैनेज कैसे करते हैं. सिर्फ समय ही नहीं बल्कि आप अपने इमोशन को कैसे मैनेज करते है. मैं जब भी क्रिकेट देखने जाता हूं तो खिलाडि़यों से मिलता हूं. उनसे लीडरशिप के बारे में बात करता हूं. मैं एक बार टोनी ग्रे से मिला तो उनसे भी मुझे इस विषय पर बात करके बड़ा अच्‍छा लगा. मुझे उनसे मिलने के बाद बहुत कुछ सीखने को मिला.

मैनचेस्‍टर यूनाइटेड ने उठाया सही कदम 
कोलेब्रेशन के बारे में बात करते हुए डी.शिवकुमार ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं क्रिकेट एक कोलेबोरेटिव गेम नहीं है. उसकी जगह मुझे लगता है कि फुटबॉल कोलेब्रेशन का गेम है. मैनचेस्‍टर यूनाइटेड ने फैसला किया है कि वो अपने सभी खिलाडियों की सैलरी पर एक कैप लगाएगा. वो कैप 20 हजार डॉलर का है. उनके एक खिलाड़ी रोनॉल्‍डों की सैलरी बहुत ज्‍यादा थी. लेकिन बाकी की उतनी नहीं थी. इससे मुझे लगता है कि उनके अंदर एक तरह का ईर्ष्‍या भाव आता है. 

परफॉर्मेंस से आंकी जाती है सफलता
डी.शिवकुमार ने सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि आज आपकी सक्‍सेस को फिगर से देखा जाता है. आप कैसा परफॉर्म कर रहे हैं, कंपनी आपके आउटसोर्स को देखती है. आपने कंपनी के लिए कितना किया. लेकिन अगर आप अच्‍छा परफॅार्म कर रहे हैं और आपका इंस्‍टीटयूशन उसे रिवॉर्ड नहीं कर रहा है तो ऐसे में आपको उसे रिवॉर्ड देना चाहिए और उसे छोड देना चाहिए. 

क्‍या कॉरपोरेट में सैलरी पर कैप होना चाहिए 
डी शिवकुमार ने कहा कि 30 साल पहले सीईओ की सैलेरी का रेसियों में अगर देखें तो 40-50 के औसत के आसपास था. लेकिन आज वो सैलरी 500 टू 1000 टाइम्‍स बढ़ गई है. मैं ये नहीं कह रहा हूं कि आप किसी को सैलरी मत दीजिए या जयादा मत दीजिए. लेकिन आपको कई बातों का ध्‍यान तो रखना ही पड़ेगा. अगर आप मेट्रिक्‍स में काम करते हैं तो आपको दो बातों का ध्‍यान रखना होगा. एक तो आपको लाइन ऑफ रेवेन्‍यू अर्निंग का ध्‍यान रखना होगा और दूसरा आपको कैपिटल एक्‍सपेंडिचर के बारे में सोचना होगा कि आखिर वो क्‍या होगा. दुनिया के जो टॉप 100 मिलेनियर हैं उन्‍होंने 3.4% की ग्रोथ के साथ बढ़ोतरी दर्ज की है. अगर आप भविष्‍य के बारे में नहीं सोच रहे हैं तो पास्‍ट में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके लिए कोई भी एनर्जी का सोर्स हो सकता है. वो कोई आध्‍यात्मिक हो सकता है, वो कोई खिलाडी हो सकता है और वो कोई भी हो सकता है, जो आपको सफलता का वाक्‍य दे रहे हैं. सबसे महत्‍वपूर्ण ये भी है कि आप सोसाइटी के लिए क्‍या कंट्रीब्‍यूट करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago