होम / टेक / अब स्मार्टफोन से शूट होंगी फिल्में, इंडस्ट्री में आएगा बड़ा बदलाव

अब स्मार्टफोन से शूट होंगी फिल्में, इंडस्ट्री में आएगा बड़ा बदलाव

इस महीने की शुरुआत में फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज द्वारा Iphone 14 प्रो मैक्स पर शूट हुई फिल्म फुर्सत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस महीने की शुरुआत में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फुर्सत’ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस पूरी फिल्म को Iphone 14 प्रो पर शूट किया गया था लेकिन किसी मायने में भी यह एक पारंपरिक बॉलीवुड फिल्म से पीछे नहीं थी. बॉलीवुड की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जबरदस्त डांस सीक्वेंस और शानदार सीन्स हैं जिसकी उम्मीद हर एक व्यक्ति को बॉलीवुड से होती है.

12 दिनों में ‘फुर्सत’ को मिले 83 मिलियन व्यूज

इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और राजस्थान जैसी जगहों पर हुई थी और इसमें तेज चेजिंग सीक्वेंस के साथ साथ बहुत से अंडरवाटर शॉट्स भी शामिल थे. यूट्यूब पर रिलीज होने के 12 दिनों के अन्दर इस फिल्म को 83 मिलियन व्यूज मिले थे. भारत में इस फिल्म को एप्पल ने जमकर प्रमोट किया लेकिन इसे फोन से शूट होने वाली फिल्मों के लिए बस शुरुआत माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत, फिल्म मेकिंग के एक नये दौर की तरफ बढ़ रहा है जिसमें फिल्ममेकर्स के द्वारा प्रोफेशनल ग्रेड विडियो कैमरा की बजाय एप्पल के Iphone और सैमसंग की गलैक्सी सीरीज जैसे हाई-एन्ड फोनों का इस्तेमाल किया जाएगा.

बदलाव की शुरुआत हो चुकी है

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने कहा – मुझे लगता है कि Iphone से अब हम सिर्फ शॉर्ट फिल्म्स ही नहीं बल्कि एक पूरी फीचर फिल्म भी बना सकते हैं. Iphone 14 प्रो के एक्शन मोड से सीन्स में इतना बढ़िया स्टेबिलाइजेशन देखने को मिलेगा यह लगभग असंभव लगता है. आपको बता दें कि एक्शन मोड एक सोफ्टवेयर फीचर है जो Iphone में दिया गया होता है और इसकी मदद से विडियों को ज्यादा स्टेबिलाइज किया जा सकता है. इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स और फिल्ममेकर्स की मानें तो उभरते हुए फिल्ममेकर्स और फिल्ममेकिंग के स्टूडेंट्स फिल्में बनाने के लिए अब ज्यादातर स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुंबई आधारित विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल जैसे फिल्म इंस्टीट्युट ने अभी से ही ऐसे प्रोजेक्ट्स को शुरू कर दिया है जिनमें स्टूडेंट्स को एक Iphone से शूट करना होता है.

स्मार्टफोन से कम पैसों में बनेंगी फिल्में

स्मार्टफोन कैमरों के इस्तेमाल से फिल्म बनाने की कीमतों में कमी आयेगी. उदाहरण के लिए मुंबई आधारित पैक्स्टन एक्विपमेंट्स, कैमरा और शूटिंग इक्विपमेंट को किराए पर देती है और एक रेड जेमिनी 5K सिनेमा कैमरे का इस्तेमाल करने के लिए हर दिन आपको 9000 रुपये किराया देना होगा. 6 Carl Zeiss लेंसों, स्टोरेज, ट्राईपॉड्स और दो ऑपरेटर्स के साथ यह किराया 30000 रुपये तक पहुंच जाता है. 90 दिन लम्बी एक फीचर फिल्म को शूट करने के लिए आपको 27 लाख रुपये सिर्फ इक्विपमेंट का किराया देना होगा. वहीं 512 GB स्टोरेज वाला एक Iphone 14 प्रो मैक्स आपको 2500 रुपये किराए पर मिलेगा और एक मोबाइल ट्राईपॉड के साथ आपको यह फोन 3500 रुपये प्रतिदिन के किराए पर मिल जाएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोन से फिल्में शूट करने का यह ट्रेंड अब यहीं रहेगा और समय के साथ साथ OTT प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट की बढ़ती मांग के साथ ही और ज्यादा बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस का 49% बेच रहा है आदित्य बिरला ग्रुप?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago