होम / एक्सप्लेनर / Agneepath Scheme: IAF भर्ती प्रक्रिया शुरू, Step By Step जानें खुद को कैसे करें रजिस्टर्ड

Agneepath Scheme: IAF भर्ती प्रक्रिया शुरू, Step by Step जानें खुद को कैसे करें रजिस्टर्ड

सबसे पहले आपको अपनी ई-मेल आईडी के जरिए रजिस्टर्ड करना होगा. जब आप अपने आप को रजिस्टर्ड करेंगे तो आपको आपकी ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.

चंदन कुमार 4 years ago

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत इंडियन एयरफोर्स (IAF) में भर्ती प्रकिया आज से शुरू हो गई. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 है. फेज 1 के अंतर्गत 24 जुलाई से 31 जुलाई, 2022 तक ऑन लाइन परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद फेज 2 एग्जाम के लिए 10 अगस्त, 2022 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

17.5 साल से 23 साल तक के बीच के जो भी युवा इस योजना के तहत एयरफोर्स में अग्निवीर बनना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लॉगइन कर आज से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों के पहले बैच की ट्रेनिंग दिसंबर, 2022 से शुरू हो जाएगी.

कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आपको अपनी ई-मेल आईडी के जरिए रजिस्टर्ड करना होगा. 
- जब आप अपने आप को रजिस्टर्ड करेंगे तो आपको आपकी ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.


- वेरिफिकेशन सक्सेशफुल होने के बाद रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आपको सिस्टम जनरेटेड एक पासवर्ड भेजा जाएगा.


- साइनअप प्रकिया पूरी करने के बाद आपको साइन इन पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा. इसके बाद आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और सिस्टम जनरेटेड पासवर्ड डालना होगा. इसके बाद कैप्चा भी डालना होगा.
- इसके बाद आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहां आप अपने मन का पासवर्ड बना सकते हैं.
- इसके बाद आपको दोबारा साइनइन पेज पर ले जाया जाएगा, जहां आप अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और अपने द्वारा सेट किए गए पासवर्ड को डालकर लॉगिन कर सकते हैं.


- इसके बाद आप एप्लिकेशन फॉर्म पेज पर चले जाएंगे. इसमें टोटल 5 स्टेप्स होंगे.
- सबसे पहला स्टेप इंस्ट्रक्शंस का है. फॉर्म भरने से पहले इंस्ट्रक्शंस जरूर पढ़ें.
- इसके बाद सावधानी पूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरें. ध्यान रहे कि वही डिटेल भरें, जो आपके पास डॉक्यूमेंटेड है.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको सिटी सलेक्ट करनी होगी.
- चौथे स्टेप में आपको पेमेंट करना होगा.
- पांचवें स्टेप में आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिव्यू देख सकते हैं या फिर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

इन प्रकिया को पूरा करते ही आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

एयरफोर्स में अग्निवीरों का चयन दो फेज में होना है. Phase 1 के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा होनी है, जो 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई, 2022 तक चलेगी. इसके बाद Phase 2 के अंतर्गत 21 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2022 तक चयन की प्रक्रिया चलेगी. 29 अगस्त 2022 से 8 नवंबर 2022 मेडिकल होगा.

1 दिसंबर, 2022 को प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी जाएगी. 11 दिसंबर 2022 को चयनित अग्निवीरों के लिए कॉल लेटर जारी होगा. 30 दिसंबर, 2022 से पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी.

योग्यता
जनरल ड्यूटी (जीडी) सैनिक बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है. 17.5 साल से 23 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा.

चार साल की अवधि के बाद क्या होगा
वायुसेना के अनुसार जो अग्निवीर चार साल के बाद लौट जाएंगे उन्हें वायुसेना के नियमित काडर में नामांकन के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा. अग्निवीरों को एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसमें उनके कौशल के बारे में बताया जाएगा. ये उनके बायोडाटा का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. 

कितनी मिलेगी छुट्टी
प्रत्येक अग्निवीर को 30 दिन की वार्षिक छुट्टी दी जाएगी, जबकि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीमारी की छुट्टी तय की जाएगी.

अग्निवीरों की सैलरी
अग्निवीर को पहले साल हर महीने 30 हजार रुपये सैलीर मिलेगी. दूसरे साल 33 हजार रुपये, तीसरे साल 36.5 हजार रुपये तो चौथे साल 40 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी. इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा. यानी पहले साल 21 हजार रुपये ही टेक होम सैलरी होगी. बचे हुए 9 हजार रुपये अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होंगे और इतनी ही राशि सरकार की तरफ से डाली जाएगी. 4 साल की ट्रेंनिंग के बाद पूरा पैसा सेवा निधि के रूप में अग्निवीरों को दिया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago