होम / कोर्ट कचहरी / UltraTech Cement को छत्तीसगढ़ सरकार ने क्यों भेजा डिमांड ऑर्डर, जानें इसकी वजह?

UltraTech Cement को छत्तीसगढ़ सरकार ने क्यों भेजा डिमांड ऑर्डर, जानें इसकी वजह?

UltraTech Cement को छत्तीसगढ़ सरकार ने एक एग्रीमेंट के तहत नियमों का पालन नहीं करने पर डिमांड ऑर्डर जारी किया है. कंपनी का कहना है कि वह इस ऑर्डर के खिलाफ अपली दायर करेंगे.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) को छत्तीसगढ़ सरकार ने डिमांड ऑर्डर जारी किया है. डिमांड ऑर्डर में कंपनी से माइन डेवलपमेंट एंड प्रोडक्शन एग्रीमेंट का पालन न करने के खिलाफ भारी जुर्माना मांगा है. उधर, कंपनी का कहना है कि वह इस ऑर्डर के खिलाफ अपील दायर करेंगे. 

इसलिए भेजा डिमांड ऑर्डर
आदित्य बिड़ला समूह की फर्म ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि उसे छत्तीसगढ़  सरकार के खनन विभाग से एक मांग आदेश प्राप्त हुआ. यह ऑर्डर उनके द्वारा  न्यूनतम उत्पादन आवश्यकता (Minimum Production Requirement)  का पालन नहीं करने के लिए जारी किया गया है. अब वह इस  ऑर्डर के खिलाफ अपील दायर करेंगे.  

डिमांड ऑर्डर में कितने रुपये की मांग?

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि  कंपनी को कलेक्टर, बलौदाबाजार, खनन विभाग, छत्तीसगढ़ से माइन डेवलपमेंट एंड प्रोडक्शन एग्रीमेंट (MDPA) के अनुसार न्यूनतम उत्पादन आवश्यकता के विरुद्ध 21.13 करोड़ रुपये की राशि का मांग आदेश प्राप्त हुआ है.  

छत्तीसगढ़ में है एक ग्रे यूनिट
अल्ट्राटेक की छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, भाटापार में एक ग्रे सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है. कंपनी की प्रति वर्ष ग्रे सीमेंट की कंसोलिडेटेड कैपेसिटी 14.62 करोड़ टन है. इसी यूनिट में सीमेंट के कम उत्पादन को लेकर सरकार ने ये डिमांग ऑर्डर जारी किया है. 

शेयर बाजार में क्या है कंपनी की स्थिति?
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 28 मार्च को बीएसई पर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9745.05 रुपये पर बंद हुआ. बीएसई के डेटा के सअनुसार कंपनी का मार्केट कैप 2.81 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर ने पिछले 1 साल में 31 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी देखी है. पिछले 6 महीने में इसके शेयर 19.5 प्रतिशत बढ़े हैं. बीएसई पर शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 10,522.65 रुपये और लो लेवल 7,398.40 रुपये दर्ज है. इसके शेयर में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.96 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की 39.87 प्रतिशत है. 
  
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago