होम / कोर्ट कचहरी / ATM Card से फ्रॉड करने का अजीबोगरीब तरीका, आखिर कहां से लाते हैं ऐसे आइडियाज

ATM Card से फ्रॉड करने का अजीबोगरीब तरीका, आखिर कहां से लाते हैं ऐसे आइडियाज

जब जालसाजों ने अपने तरीके का खुलासा किया तो उसे सुनने वाले सभी अधिकारी भी हैरान रह गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आपने कई बार ATM कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने के बारे में सुना होगा. आपने यह भी सुना होगा कि जालसाज पलक झपकते ही आपका ATM कार्ड बदल देते हैं और फिर आपको चपत लगाते हैं. आपके कार्ड का क्लोन बना लेते हैं और आपके साथ धोखाधड़ी करते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जालसाज न तो आपका कार्ड बदलते हैं और ना ही उसका क्लोन बनाते हैं, बल्कि आपके कार्ड से ही आसानी से पैसा निकालते हैं और आप कुछ कर भी नहीं पाते.

48 ATM कार्ड बरामद किए गए
मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का है, जहां साइबर सेल ने 6 जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन जालसाजों ने 100 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. ऐसी घटनाएं बढ़ने के बाद मामला साइबर सेल के पास गया था, जिसके बाद पूरे प्लान के तहत मिशन को अंजाम दिया गया और इन जालसाजों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 48 ATM कार्ड, 65 सिम, 6 मोबाइल, 2 तमंचे, 4 कारतूस, 6 पैकेज फेवीक्विक, 2 सर्जिकल ब्लेड और 75 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है.

अधिकारियों के भी होश उड़ गए
जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने ATM कार्ड से फ्रॉड करने का ऐसा तरीका बताया जिसे सुनकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए. जालसाजों ने बताया कि उनकी पूरी टीम एक साथ काम करती थी. पहले उनका एक साथी ATM केबिन के अंदर जाता था और जहां से कार्ड एंटर किया जाता है, वहां फेवीक्विक लगा देता था. उसके बाद एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखकर मशीन पर चिपका देता था. इसके बाद वह बाहर निकल आता था.

फ्रॉड करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करते थे जालसाज
दूसरा साथी ATM सेंटर के बाहर ग्राहक का इंतजार करता. जैसे ही कोई ग्राहक केबिन में दाखिल होता, वह उसके साथ-साथ अंदर चला जाता था. ग्राहक जैसे ही कार्ड को एंटर करता था, वह कार्ड चिपक जाता था, लेकिन ग्राहक को ऐसा लगता था कि उसका कार्ड फंस गया है. परेशानी में वह कुछ समझ सके, उससे पहले जो जालसाज केबिन के अंदर मौजूद रहता है, वह ग्राहक को मशीन पर चिपके मोबाइल नंबर को कस्टमर केयर का नंबर बताता और उसपर फोन करने को कहता. गिरोह का तीसरा साथी फोन रिसीव करता और समस्या का समाधान बताने के क्रम में मशीन में पिन एंटर करने को कहता, जिसे केबिन में मौजूद अन्य जालसाज आसानी से देख लेता. फिर भी कार्ड बाहर नहीं निकलता तो उसे यह बताया जाता कि टेक्निकल फॉल्ट की वजह से कार्ड फंस गया है, जिसे अब इंजीनियर ही निकाल सकता है और ग्राहक को यह आश्वस्त करते हुए घर भेज दिया जाता था कि कार्ड सुरक्षित रूप से उसके रजिस्टर्ड एड्रेस पर पहुंचा दिया जाएगा. ग्राहक जैसे ही बाहत जाता, जालसाज इकट्ठा होते और फिर उसी कार्ड का इस्तेमाल करके आसानी से पैसा निकाल लेते और रफूचक्कर हो जाते.

VIDEO : अब इन 3 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है सरकार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

35 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

9 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

23 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

16 hours ago