होम / कोर्ट कचहरी / नारियल तेल बनाने वाली कंपनियों को SC ने दी राहत, अब चुकाना होगा केवल 5 प्रतिशत टैक्स

नारियल तेल बनाने वाली कंपनियों को SC ने दी राहत, अब चुकाना होगा केवल 5 प्रतिशत टैक्स

नारियल तेल बेचने वाली कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कंपनी नारियल तेल के छोटे पैक को खाद्य तेल के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं यानी इसके ऊपर सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नारियल तेल बेचने वाली कंपनियों को 15 साल पुराने एक मामले में आखिरकार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राहत प्रदान कर दी है. कोर्ट के आदेश के बाद कंपनियां अब नारियल तेल के छोटे पैक को खाद्य तेल के तौर पर बेच सकती हैं यानी अब इसके ऊपर सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा. बता दें, पिछले 15 साल से नारियल तेल के छोटे पैक को लेकर यह विवाद चल रहा था कि यह कॉस्मेटिक वस्तुओं के काम आता है या फिर खाने के तेल के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में अब कोर्ट के आदेश के बाद यह विवाद भी खत्म हो गया है और यह साफ हो गया है कि इस तेल को खाने के लिए भी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फैसले का असर दूसरी छोटे तेल की पैकिंग के ऊपर भी पड़ेगा, जिनके दाम आने वाले दिनों में कम हो सकते हैं. तो आइए आपको इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं.  

कोर्ट ने दिया ये आदेश

नारियल तेल के 200 एमएल का पैक का इस्तेमाल एडिबल ऑयल यानी खाने के तेल के तौर पर किया जाता है या बालों में लगाने के लिए? दरअसल, पिछले 15 सालों से ये मामला टैक्स ट्राइब्यूनल से लेकर अदालत की चौखट में घूम रहा था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. इसी साल 17 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने आदेश में तय किया कि छोटे बॉटल वाले नारियल तेल को सिर्फ हेयर ऑयल नहीं, बल्कि खाने का तेल भी माना जाए. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि नारियल तेल को छोटी बोतलों में पैक किया जाता है और बालों पर उपयोग के लिए लेबल किया जाता है, तब भी इसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1985 के तहत बालों के तेल के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए.

कब शुरू हुआ था ये विवाद
नारियल तेल से जुड़ा यह विवाद 2009 में शुरू हुआ था, जब सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विसेज अपलेट ट्राइब्यूल ने अपने आदेश ने कहा कि छोटे नारियल तेल के पैक को सेंट्रल एक्साइज टैरिफ एक्ट के तहत खाने का तेल माना जाए. जबकि राजस्व विभाग(Revenue Department) ने सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विसेज अपलेट ट्राईब्यूल के आदेश के चुनौती देते हुए कहा कि छोटे नारियल तेल के पैक को हेयर ऑयल माना जाए, जिस पर ज्यादा टैक्स लगता है. साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट के बेंच ने विभाजित निर्णय जारी किया, जिसके बाद तीन जजों के बेंच का गठन किया गया.

हेयर ऑयल पर लगता है अधिक टैक्स

बता दें, मौजूदा समय में खाने के किसी भी तेल पर 5 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगता है जबकि हेयरकेयर प्रोडक्ट यानी बालों पर लगाए जाने वाले तेल पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का प्रावधान है. कोर्ट के इस फैसले के बाद नारियल के तेल पर कम टैक्स लगेगा और तेल की कीमत में कमी आ सकती है, जिससे कंपनियों और ग्राहकों दोनों को ही फायदा होगा.  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

6 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

8 hours ago