होम / कोर्ट कचहरी / सरकार को इस नियुक्ति से दूर रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में इन्होंने फाइल की PIL 

सरकार को इस नियुक्ति से दूर रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में इन्होंने फाइल की PIL 

सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका उस समय में दायर हुई है जब एक दिन पहले ही चुनाव आयुक्‍त अरूण गोयल ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. अरुण गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2024 तक था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त और चुनाव आयुक्‍तों के चयन से सरकार को दूर रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है. सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका मध्‍य प्रदेश की कांग्रेस नेता की ओर से दाखिल की गई है. उन्‍होंने अपनी याचिका में कहा है कि धारा 7 और 8 का इस्‍तेमाल करते हुए सरकार को इन नियुक्ति से हटाया जाए. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका को मध्‍य प्रदेश की कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दायर किया है. इस याचिका में अरुप बरनवाल फैसले को आधार बनाया गया है  और कहा गया है कि उसी अनुसार चुनाव आयोग के सदस्‍य की नियुक्‍ति होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही कई याचिकाएं दायर की गई हैं जिनमें CJI को इस पैनल से हटाने के फैसले को बदलने की दरख्‍वास्‍त की गई है. कांग्रेस नेता की सुप्रीम कोर्ट में दायर ये याचिका तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही चुनाव आयुक्‍त अरुण गोयल ने इस्‍तीफा दिया है. 

चुनाव आयुक्‍त के पैनल में होते हैं तीन सदस्‍य 
चुनाव आयोग में तीन चुनाव आयुक्‍त होते हैं. इनमें एक मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त हैं, जबकि दूसरे दो चुनाव आयुक्‍त होते हैं. एक चुनाव आयुक्‍त पहले से ही नहीं है लेकिन अब दूसरे अरुण गोयल ने भी इस्‍तीफा दे दिया है.अब सरकार को दो चुनाव आयुक्‍तों की नियुक्ति करनी पड़ेगी. माना जा रहा है कि सरकार 15 मार्च तक दोनों की नियुक्ति कर सकती है.वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका पर कोर्ट कब सुनवाई करती है ये देखने वाली बात होगी. 

जल्‍द से जल्‍द हो सकती है नियुक्ति 
मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि सरकार इस बार जल्‍द से जल्‍द इन चुनाव आयुक्‍तों की नियुक्ति कर सकती है. सरकार जल्‍द ही नेता विपक्ष और पीएम की ओर से मनोनीत मंत्री के साथ इस मामले पर चर्चा कर सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले पिछली बार अरुण गोयल की नियुक्ति जिस तेजी से हुई थी उस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा तंज किया था. कोर्ट ने कहा था कि अब कौन सा आसमान टूट पड़ा है जो सरकार बिजली की रफ्तार से काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें:  क्‍या आप जानते हैं IPO से होने वाली कमाई पर सरकार को देना पड़ता है कितना टैक्‍स?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

13 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 minute ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago