होम / कोर्ट कचहरी / Supreme Court के पूर्व जस्टिस के हाथों में आई लोकपाल की कमान, जानें उनके बारे में सबकुछ  

Supreme Court के पूर्व जस्टिस के हाथों में आई लोकपाल की कमान, जानें उनके बारे में सबकुछ  

मंगलवार को राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह दो वर्ष पहले सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) से रिटायर हुए थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)  के पूर्व जस्टिस (Justice) अजय माणिकराव खानविलकर  (AM Khanwilker) को लोकपाल (lokpal) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. लोकपाल के अध्यक्ष का पद 27 मई 2022 को जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष के Retire (सेवानिवृत्त) हो जाने के बाद से खाली था. अब तक लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे. बता दें, जस्टिस ए.एम. खानविलकर लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष होंगे, जिन्हें भारत का लोकपाल कहा जाता है.

मंगलवार को राष्ट्रपति (President) के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस (Justice) अजय मानिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है. जस्टिस खानविलकर जुलाई 2022 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे. 


कौन हैं जस्टिस अजय मानिकराव खानविलकर  

66 वर्षीय अजय माणिकराव खानविलकर का जन्म 30 जुलाई 1957 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ. वह  भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)  के पूर्व न्यायाधीश हैं. वो सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले सहित कई महत्वपूर्ण केस में जज के रूप में हिस्सा रहे हैं. खानविलकर को 10 फरवरी 1982 को एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था. उन्होंने जुलाई 1984 से भारत के सर्वोच्च न्यायालय में विशेष रूप से अभ्यास भी किया. 29 मार्च 2000 को बाम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 8 अप्रैल 2002 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला. उन्हें 4 अप्रैल 2013 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.  इसके बाद उन्हें 24 नवंबर 2013 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 13 मई 2016 को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया. वह 6 साल, 2 महीने और 17 दिन तक कोर्ट में रहने के बाद 29 जुलाई 2022 को Supreme Court से सेवानिवृत्त हुए.

इन सदस्यों की हुई नियुक्ति
रिटायर जस्टिस  (Justice) लिंगप्पा नारायण स्वामी, संजय यादव और ऋतुराज अवस्थी को भी लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं, सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय टिर्की को लोकपाल के गैर-न्यायिक सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है. ये नियुक्तियां कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी.

क्या है लोकपाल और इसमें कितने सदस्य होते हैं?
लोकपाल एक भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण है जो जनहित का प्रतिनिधित्व करता है। भारत भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का एक हस्ताक्षरकर्त्ता है.
लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति  (President) प्रधानमंत्री (Prime Minister) की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर की जाती है. लोकपाल में एक अध्यक्ष के अलावा चार-चार न्यायिक और गैर-न्यायिक कुल आठ सदस्य होते हैं. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

27 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

47 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

34 minutes ago