होम / कोर्ट कचहरी / केजरीवाल को राहत मिली पर रिहाई नहीं, जेल से कब बाहर आ सकते हैं दिल्ली के CM? 

केजरीवाल को राहत मिली पर रिहाई नहीं, जेल से कब बाहर आ सकते हैं दिल्ली के CM? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की गिरफ़्तारी वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. हालांकि इस 'सुप्रीम'राहत के बावजूद उनकी जेल से  रिहाई नहीं होगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ED वाले मामले में तुरंत रिहा करने के आदेश दिया है. लेकिन केजरीवाल की मुश्किल यह है कि सीबीआई भी उन्हें शराब कांड में गिरफ्तार कर चुकी है. तो जब तक सीबीआई वाले मामले में भी उन्हें जमानत नहीं मिल जाती, तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत को केजरीवाल क लिए बड़ी राहत माना जा रहा ही. वहीं, आम आदमी पार्टी ने कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत करार दिया है

सुरक्षित रखा था फैसला
अरविंद केजरीवाल ने  ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल थी. कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज यानी 12 जुलाई को अदालत ने फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी. साथ ही  कोर्ट ने मामले को बड़ी बेंच यानी तीन जजों की पीठ को भेज दिया. अब तीन जजों की बेंच यह तय करेगी कि ED की गिरफ़्तारी सही थी या नहीं.  केजरीवाल के वकीलों ने बताया कि जब तक बड़ी बेंच सुनवाई करेगी तब तक दिल्ली के सीएम अंतरिम जमानत पर रहेंगे. 

केजरीवाल पर छोड़ा निर्णय 
सुनवाई के दौरान, अदालत ने कहा है कि केजरीवाल पहले ही काफी दिन जेल में रह चुके हैं, इसलिए ईडी मामले में उन्हें तुरंत रिहा किया जाएगा. साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि 'जेल से सरकार' चलाने के निर्णय पूरी तरह से केजरीवाल पर है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल एक निर्वाचित नेता हैं और यह निर्णय उन्हें ही लेना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहते हैं या नहीं. गौरतलब है कि इससे पहले हाई कोर्ट भी केजरीवाल को CM पद से हटाये जाने संबंधी याचिकाओं को खारिज कर चुका है.

HC 17 को करेगा सुनवाई
सीबीआई ने पिछले महीने ही अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था. केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने पहले अदालत से केजरीवाल से पूछताछ की अनुमति मांगी फिर वहीं उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था . सीबीआई ने अदालत को बताया था कि उसे केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों करना पड़ पड़ा. जांच एजेंसी ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री केजरीवाल उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने विवादित नई शराब नीति को मंजूरी दी. दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कुछ खास लोगों को लाभ देने के लिए संशोधन किए गए. शराब के थोक विक्रेताओं के लिए प्रॉफिट मार्जिन 5% से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया. केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ़्तारी को भी चुनौती दी है, जिस पर हाई कोर्ट 17 जुलाई को सुनवाई करेगा. लिहाजा, सीबीआई मामले में जमानत मिलने के बाद ही केजरीवाल जेल से बाहर आ सकेंगे. 

90 दिनों से हैं जेल में 
सुप्रीम कोर्ट ने आज ED की गिरफ़्तारी पर केजरीवाल को राहत देते हुए कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे रहे हैं. साथ ही केस को बड़ी बेंच को भेज दिया गया है. यह जीवन के अधिकार का सवाल है और चूंकि मामला बड़ी बेंच को भेजा गया है, इसलिए हम केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश देते हैं कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 90 दिनों से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं. वह एक निर्वाचित नेता हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि वे इस पद पर बने रहना चाहते हैं या नहीं. उधर, आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सत्य की जीत करार दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago