होम / बिजनेस / Airtel और Jio की डुओपॉली खत्म करने मार्केट में आया ‘Zoom Phone’!

Airtel और Jio की डुओपॉली खत्म करने मार्केट में आया ‘Zoom Phone’!

वेब कांफ्रेंस कंपनी है जो अपने ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लोगों को वॉयस और विडियो कांफ्रेंसिंग सर्विसेज प्रदान करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की टेलिकॉम इंडस्ट्री में इस वक्त मुख्य रूप से दो ही कंपनियों यानी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जिओ (Reliance Jio) की डुओपॉली चल रही है. लेकिन अब इस डुओपॉली को खत्म करने मार्केट में एक नया खिलाड़ी आ चुका है. ZVC (जूम वीडियो कम्युनिकेशन्स) ने घोषणा कर जानकारी दी है कि उसे पूरे भारत में अपना टेलिकॉम नेटवर्क स्थापित करने के लिए लाइसेंस मिल चूका है. ऐसे में देखना ये होगा कि भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में जारी युद्ध अब किस तरफ मोड़ लेगा? 

ZVC को मिला लाइसेंस
ZVC द्वारा की गयी आधिकारिक घोषणा की मानें तो इस लाइसेंस के द्वारा वह पूरे भारत में कस्टमर्स को टेलीफोन सर्विसेज प्रदान करेगा. ZVC अमेरिका आधारित एक वेब कांफ्रेंस कंपनी है जो अपने ऐप और वेबसाइट के माध्यम से लोगों को वॉयस और विडियो कांफ्रेंसिंग सर्विसेज प्रदान करती है. जूम विडियो कम्युनिकेशन्स इनकोर्पोरेशन की पैरेंट कंपनी ZVC इंडिया को DoT यानी भारत के दूरसंचार विभाग से पैन इंडिया, NLD (National Long Distance) और ILD (इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस) जैसी विभिन्न मंजूरियों के साथ एक यूनिफाइड लाइसेंस दिया गया है.

इन लाइसेंसों का क्या करेगी कंपनी? 
कंपनी का कहना है कि इन लाइसेंसों के साथ वह भारत में अपनी क्लाउड आधिरत प्राइवेट शाखा PBX की जूम फोन सर्विस को MNC (मल्टी नेशनल कोर्पोरेशन) और भारत में चलने वाले बिजनेसों के मुकाबले में पेश कर पाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PBX एक स्थानीय टेलीफोन एक्सचेंज के रूप में काम करती है और यह कंपनी विभिन्न बिजनेसों को कांफ्रेंस कॉल्स की सुविधा प्रदान करते हैं. क्या कंपनी मार्केट में जिओ और भारती एयरटेल के मुकाबले में उतरेगी? इस सवाल के जवाब में अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है. 

आखिर क्या है जूम फोन? 
दरअसल जूम फोन एक वर्ल्डवाइड क्लाउड आधारित PBX एप्लीकेशन सर्विस है जो भारत में MNCs को उनकी वर्क फोर्स के लिए एक यूनाइटेड मंच उपलब्ध करवाती है. यह कंपनी इंटेलिजेंट कॉल रूटिंग, ऑटो अटेंडेंट, इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस, शेयर्ड लाइन अपीयरेंस, वॉयसमेल, रिकॉर्डिंग, और ट्रांसक्रिप्शन के साथ मोबाइल ऐप अनुभव जैसी सर्विसेज उपलब्ध करवाती है. 
 
यह भी पढ़ें:  CBI ने मारा Jet Airways के ठिकानों पर छापा, जानिये क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.