होम / बिजनेस / जानिए Softbank की डील से Zomato के शेयरधारकों को हुआ मुनाफा या घाटा?
जानिए Softbank की डील से Zomato के शेयरधारकों को हुआ मुनाफा या घाटा?
Zomato की शेयरधारक Softbank ने कंपनी के शेयरों को बेचने का जो फैसला लिया उसके बाद Zomato के शेयरों में उछाल देखने को मिला है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
साफ्टबैंक ने Zomato के शेयरों को बेचकर एक बड़ा मुनाफा कमा लिया है. कंपनी के इस फैसले के बाद zomato के शेयरों में उछाल देखने को मिला. मंगलवार को Zomato का जो शेयर 94 रुपये पर बंद हुआ था वो बुधवार को बड़ी बढ़त के साथ खुला. बुधवार को कंपनी का शेयर 98.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. आपको बता दें कि जोमैटो के 15 करोड़ से ज्यादा शेयरों को सॉफ्टबैंक ने 94 रुपये के प्रति शेयर के हिसाब से बेचा है, ये सौदा 900 से ज्यादा करोड़ रुपये में हुआ है.
940 करोड़ रुपये में हुई डील
इस साल जून में सॉफ्टबैंक की फंड कंपनी VF Growth Pte Ltd की Zomatoमें कुल हिस्सेदारी 3.35 प्रतिशत की थी. लेकिन इस लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने ये हिस्सेदारी तब बेची है जब इसका लॉक इन पीरियड खत्म हो चुका है. Zomato के शेयरों को बेचकर कंपनी ने 940 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस डील की ब्रोकर कोटक सिक्योरिटीज थी. दरअसल जोमैटो ने जब ब्लिंकट का अधिग्रहण किया था उस समय ज्यादातर शेयर जिन दो कंपनियों के पास गए थे उनमें पहली सॉफ्टबैंक थी और दूसरी टाइगर ग्लोबल और सिकोइया कैपिटल थी. इन शेयरों का लॉक इन पीरियड 12 महीने था. जैसे ही 25 अगस्त को वो लॉक इन पीरियड खत्म हुआ उसके बाद अब कंपनी ने शेयर बेच दिए हैं.
बुधवार को Zomato के शेयर में दिखा क्या बदलाव
28 अगस्त को जब ये डील हुई थी तब से Zomato के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. 29 अगस्त को Zomato के शेयर में 5 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला था. वहीं अगर बुधवार को Zomato के शेयर की बात करें तो उसमें 3.70 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. खबर लिखे जाने तक शेयर 98.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
कहां तक जा सकता है शेयर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शेयर का आने वाले दिनों में टारगेट प्राइस 115 रुपये प्रति शेयर तक दिया गया है. इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है उसे लेकर ये कहा जा रहा है कि अगर Zomato अपने 2 रुपये के सरचार्ज को बनाए रखती है तो आने वाले दिनों में कंपनी का मुनाफा बढ़ सकता है. कंपनी ने इससे पहले 2.5 फीसदी का EBITDA मार्जिन दर्ज किया था. जानकार आने वाले दिनों में इस मार्जिन के 4 से 4.7 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद जता रहे हैं.
टैग्स