होम / बिजनेस / 52 हफ्तों के अधिकतम स्तर पर पहुंचे Zomato के शेयर, वर्ल्ड कप से बढ़ेगी कंपनी की कमाई?

52 हफ्तों के अधिकतम स्तर पर पहुंचे Zomato के शेयर, वर्ल्ड कप से बढ़ेगी कंपनी की कमाई?

Zomato के शेयरों में लगभग 2.64% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद कंपनी के शेयर 108.85 रूपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गये.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज पूरे शेयर मार्केट में वृद्धि देखने को मिली है और इसके साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों में भी वृद्धि देखने को मिली है. आज की बढ़त के बाद फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयर 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए और साथ ही पिछले 6 महीनों के दौरान शेयरों में लगभग दोगुनी बढ़त देखने को मिली है. 

शेयरों में आया उछाल
खबर लिखे जाने तक जोमैटो लिमिटेड (Zomato) के शेयरों में लगभग 2.64% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 108.85 रूपए  प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गये हैं. इससे पहले BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर कंपनी के शेयर 106.10 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए थे. पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों में 64.79% की वृद्धि देखने को मिली है जबकि इस साल की शुरुआत से अभी तक कंपनी के शेयरों में 79.42% की वृद्धि हो चुकी है. 

मार्केट कैपिटल में भी हुआ इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज दिन के कारोबार के दौरान जोमैटो (Zomato) के लगभग 35 लाख 77 हजार शेयरों को खरीदा-बेचा गया और इसकी बदौलत कंपनी को 38.62 करोड़ रुपयों का टर्नओवर हुआ है. कंपनी की मार्केट कैपिटल में भी इजाफा हुआ है और फिलहाल कंपनी के पास 93,014 करोड़ रुपयों की मार्केट कैपिटल मौजूद है. इतना ही नहीं, कंपनी के शेयर इन 52 हफ्तों के दौरान अत्यधिक अनिश्चितता के साथ बने हुए थे. इसके साथ ही कंपनी के स्टॉक्स 100 दिनों और 200 दिनों के अपने मूविंग एवरेज से भी ज्यादा ट्रेड कर रहे हैं.

World Cup से बढ़ेगी Zomato की कमाई?
अगर आपके पास भी जोमैटो का शेयर मौजूद है तो हम आपके लिए एक काफी अच्छी खबर लेकर आये हैं. भारत में क्रिकेट की दीवानगी कितनी ज्यादा है ये हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं और इस वक्त भारत वर्ल्ड-कप 2023 (World Cup 2023) की मेजबानी कर रहा है. भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की बदौलत हॉस्पिटैलिटी, फूड और सर्विस क्षेत्रों की कमाई में प्रमुख रूप से वृद्धि हो सकती है. हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी और इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वर्ल्ड कप की बदौलत सेक्टर को 4000-8000 करोड़ रुपयों का फायदा हो सकता है. इसलिए अब वर्ल्ड कप की बदौलत कंपनी की कमाई में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. 
 
यह भी पढ़ें: 'RIL के बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ करें वोट', जानें किसने की ये सिफारिश 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago