होम / बिजनेस / Zomato और Paytm के शेयर्स में मीडिया रिपोर्ट्स से आई गिरावट, जानिए क्या है पूरा मामला!

Zomato और Paytm के शेयर्स में मीडिया रिपोर्ट्स से आई गिरावट, जानिए क्या है पूरा मामला!

BSE पर Paytm के शेयर्स में 0.60% की गिरावट देखने को मिली थी, वहीं दूसरी तरफ Zomato के शेयर्स में 0..65% की गिरावट दर्ज की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में ऎसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि आने वाले ट्रेडिंग सेशनों के दौरान जल्द ही SoftBank, Zomato और One97 Communications में अपनी हिस्सेदारी को थोड़ा-थोड़ा करके बेच सकता है. इसी वजह से आज पूरी मार्केट का ध्यान इन्हीं दो शेयरों पर था. 

शेयर्स में आई गिरावट
इतना ही नहीं ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं जिनमें कहा गया था कि SoftBank, हाल ही में शेयर्स में हुई बढ़त से प्रॉफिट प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था. SoftBank, एक इन्वेस्टमेंट बैंक है और जहां इसने Zomato के शेयर्स खरीदने के लिए 65-70 रुपए प्रति शेयर का भुगतान किया था वहीं Paytm के शेयर्स खरीदने के लिए इसने 830-840 रुपए प्रति शेयर की कीमत का भुगतान किया था. BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्स्क्चेंज) पर Paytm के शेयर्स की कीमत में 0.60% की गिरावट देखने को मिली थी. वहीं दूसरी तरफ Zomato के शेयर्स में 0..65% की गिरावट दर्ज की गई. 

इस साल जबरदस्त उछाल
इस साल अभी तक ट्रेडिंग के दौरान Zomato के शेयर्स में लगभग 25% की वृद्धि देखने को मिली थी और साथ ही Paytm के शेयर्स में 66% का जबरदस्त उछाल भी देखने को मिला था. बिजनेस अच्छा होने की वजह से स्टॉक में भी लगातार वृद्धि हो रही है और हाल ही में बहुत सी ब्रोकरेज कंपनियों ने इस स्टॉक को खरीदने के लिए ‘Buy’ रेटिंग भी दी थी. इतना ही नहीं ब्रोकरेज द्वारा इस स्टॉक के लिए 850 रुपए प्रति शेयर की कीमत को टारगेट रखा गया था. 

SoftBank ने अन्य कंपनियों से की बातचीत
हाल ही में एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में भी यह दावा किया गया था कि SoftBank इन्वेस्टमेंट करने के लिए 400-500 मिलियन डॉलर्स की वैल्यूएशन वाले कुछ भारतीय स्टार्टअप्स से भी बात कर रहा है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि SoftBank B2C क्षेत्र, एंटरप्राइज और मीडिया क्षेत्र के स्टार्टअप्स पर भी नजर बनाए हुए है. SoftBank, टोक्यो आधारित एक इन्वेस्टमेंट बैंक है और यह इनमें से हर एक कंपनी में 50-100 मिलियन डॉलर्स का निवेश करना चाहता है. 
 
यह भी पढ़ें: बनना चाहते हैं ‘CEO’? आनंद महिंद्रा की ये सलाह है बहुत काम की!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

8 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

9 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

11 hours ago