होम / बिजनेस / Zomato ने ऐसे दी ISRO के चंद्रयान 3 मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएं

Zomato ने ऐसे दी ISRO के चंद्रयान 3 मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएं

जब कभी भी कोई ऐसा काम होता है जो देश का गौरव बढ़ाए तो सभी उससे जुड़कर उसे अपना समर्थन देते हैं. कुछ ऐसा ही शुक्रवार को देखने को मिला जब Zomato सहित कई फिल्‍मी हस्तियां अपनी शुभकामनाएं देते नजर आए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ये तो आपने अपने घर में भी देखा ही होगा कि जब कभी भी आप किसी शुभ काम के लिए जाते हैं तो आपको घर में या तो मां या कोई भी बड़ा दही-चीनी खिलाता है. हमारे देश में इसे सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है. कुछ ऐसा ही शुक्रवार को देखने को मिला जब फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato ने मिशन चंद्रयान के लॉन्‍च से पहले अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसरो के लिए दही-चीनी भेजने का ट्वीट किया. Zomato के इस ट्वीट को उसके ग्राहकों का भी काफी प्‍यार मिला.

Zomato ने आखिर क्‍या लिखा ट्वीट में

Zomato ने अपने इस ट्वीट में एक लाइन में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और इसरो को टैग करते हुए लिखा कि चंद्रयान 3 के लॉन्‍च के लिए दही-चीनी भेज रहे हैं. Zomato के इस ट्वीट को 1200 से ज्‍यादा लोगों ने लाइक किया. Zomato के इस ट्वीट पर लोगों ने भी कई तरह के जवाब दिए. Zomato के ट्ववीट पर पारूल नाम की एक महिला ने कमेंट करते हुए लिखा, मेरी भतीजी इसरो में काम करती है, उसने कहा कि अभी तक नहीं मिला है. शायद गलत एड्रेस पर भेज दिया है. अंशिता लिखती हैं कि यार ये Zomato के ट्वीट कितने शानदार हैं. जबकि एक शख्‍स लिखते हैं कि हमारे वैज्ञानिक अपना बेस्‍ट कर रहे हैं, आप लोग अपने कस्‍टमर की समस्‍या को खत्‍म करो.

कई अभिनेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

भारत का मिशन चंद्रयान, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए उड़ान भर चुका है. लगातार चंद्रयान 3 अपनी सफलता के लिए आगे बढ़ रहा है. लेकिन आज सुबह से ही सभी लोग उसके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. इन शुभकामनाओं को देने वालों में केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि अभिनेता भी शामिल हैं. लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी भी इसरो वैज्ञानिकों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए. अक्षय कुमार ने अपने 14 जुलाई 2023 पुराने ट्वीट पर प्रतिक्रिया लिखते हुए कहा कि ‘अब उठने का समय आ गया है. हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. चंद्रयान 3 के लिए एक अरब दिल प्रार्थना कर रहे हैं.‘ साथ ही एक्टर ने इसरो को भी टैग किया है. इसी तरह से सभी अभिनेताओं ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए मिशन की सफलता को लेकर कामना की.

चंद्रयान 2 का विस्‍तार है चंद्रयान 3

इसरो के इस मिशन का मकसद चंद्रयान-2 की असफलताओं से पार पाते हुए उसके उद्देश्‍य को पूरा करने का है. वैज्ञानिकों का मकसद है चांद की जमीन तक पहुंचकर लैंडर का उपयोग करके चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना और उसके बाद लैंडर के जरिए अलग-अलग तरह के अध्ययन करना, सबसे अहम ये है कि पिछली बार की तरह हम लोग इस बार चंद्रमा पर साॅफ्ट लैंडिंग कर पाते हैं या नहीं. पिछली बार की तरह इस बार गलती ना हो इसके लिए इसरो की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. इन कदमों में विशेष तरह के सेंसर और कई तरह की नई तकनीकों का इस्‍तेमाल करना शामिल है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago