होम / बिजनेस / Zomato ने अपने गैरजिम्‍मेदाराना पोस्‍ट के लिए मांगी माफी, कहा ये जरूरी नहीं था

Zomato ने अपने गैरजिम्‍मेदाराना पोस्‍ट के लिए मांगी माफी, कहा ये जरूरी नहीं था

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहती है, कभी डिलीवर बॉय के अफसर बनने की खबर से तो अब अपने एक गलत ट्वीट को लेकर चर्चा में है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोई फूड कंपनी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो या न हो लेकिन Zomato सोशल मीडिया पर कुछ ज्‍यादा ही एक्टिव है. इसी को लेकर गुरुवार को किए गए एक ट्वीट में गुरुग्राम पुलिस को टैग करने के चलते कंपनी को अपने इस ट्वीट के लिए माफी मांगनी पड़ गई. कंपनी ने केले के चिस्‍प के साथ एक तस्‍वीर को अपलोड कर दिया था जिसमें उसे ड्रग्‍स बताया गया था. लेकिन बाद में लिस्‍टेड कंपनी ने माफी मांग ली. 

Zomato ने आखिर क्‍या किया था ट्वीट? 
Zomato ने अपने इस ट्वीट में एक सिस्‍टम के पास रखी केले के चिप्‍स की फोटो को दिखाया था. सिस्‍टम में एक पेपर पर लिखा था हेल्‍प जिसे काफी बड़े साइज के वर्ड में लिखा गया था. इस ट्वीट में Zomato ने गुरुग्राम पुलिस को टैग करते हुए लिखा  ‘हैलो! गुरुग्राम पुलिस कोई ऑफिस में ड्रग्‍स लेकर आया है’. Zomato के इस ट्वीट को 20 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिले जबकि 714 लाइक और 37 लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया.

इस पर नाराज हुआ एक यूजर 
Zomato के इस ट्वीट पर रवि हांडा नाम के एक शख्‍स ने विरोध जताया. उन्‍होंने Zomato को टैग करते हुए लिखा ‘क्या यह एक सूचीबद्ध कंपनी का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार नहीं है? उन्हें सोशल मीडिया पर केवल कुछ लाइक/आरटी प्राप्त करने के लिए पुलिस हैंडल को टैग नहीं करना चाहिए. अब गुड़गांव पुलिस के किसी व्यक्ति को इसका जवाब देना होगा और इसमें उसके संसाधनों की बर्बादी होगी जिनका अन्यत्र जगह बेहतर उपयोग किया जा सकता है

Zomato ने अपने ट्वीट को बताया गैरजिम्‍मेदाराना
Zomato ने अपने ट्वीट को गैरजिम्‍मेदाराना बताते हुए इस पर सफाई देते हुए कहा कि हाय रवि, आप बिल्‍कुल सही हैं, आप इसे एक दूसरे नजरिए से देख रहे हैं. हमें लगता है कि ये एक गैरजिम्‍मेदारा और अनावश्‍यक ट्वीट है. हमने इसे हटा लिया है और हम इसके लिए माफी मांग रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago