होम / बिजनेस / Zomato और Suzlon के साथ हुआ कुछ बड़ा, क्या आज शेयरों पर दिखेगा असर?

Zomato और Suzlon के साथ हुआ कुछ बड़ा, क्या आज शेयरों पर दिखेगा असर?

शेयर बाजार में आज फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को भारी भरकम GST भुगतान का नोटिस मिला है. कर्नाटक में कमर्शियल टैक्स (ऑडिट) के असिस्टेंट कमिश्नर ने यह नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में जोमैटो से 23.26 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड की गई है. इसमें ब्याज और जुर्माना भी शामिल है. इसी तरह, रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) को भी 260.35 करोड़ का टैक्स चुकाने को कहा गया है.

आदेश को चुनौती देगी कंपनी
वहीं, Zomato का कहना है कि वो आदेश को उपयुक्त प्राधिकार के समक्ष चुनौती देगी. जोमैटो ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त (ऑडिट) कर्नाटक से 11,27,23,564 करोड़ रुपए की GST (वस्तु एवं सेवा कर) मांग को लेकर नोटिस मिला है. ब्याज और जुर्माने के साथ यह राशि 23,26,64,271 रुपए हो जाती है. कंपनी ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि गुण-दोष के आधार पर हमारा मामला मजबूत है और हम इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे.

ऐसा है कंपनी के शेयरों का हाल
GST नोटिस की खबर छुट्टी वाले दिन आई थी. लिहाजा, इसका Zomato के शेयरों पर क्या असर पड़ता है, ये आज पता चलेगा. कंपनी ने शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.50% की उछाल एक साथ 182.15 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 सत्रों में इस शेयर ने 6.65% का रिटर्न दिया है. जबकि इस साल अब तक ये 46.31% ऊपर चढ़ चुका है. एक्पर्ट्स का मानना है कि जीएसटी नोटिस का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल सकता है. बाजार में शुरुआती घंटे काफी अहम होंगे.  यदि बीते एक साल में कंपनी के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो यह शेयर अपने निवेशकों को 250.63% का रिटर्न दे चुका है.

ये भी पढ़ें - Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से हो सकती है April की शानदार शुरुआत!

Suzlon को भी लगा बड़ा झटका
उधर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Suzlon Energy पर 260.35 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. डिपार्टमेंट के नेशनल फेसलेस एसेसमेंट सेंटर ने एसेसमेंट ईयर 2016-17 और 2017-18 के मामले में यह कार्रवाई की है. यह जुर्माना गुडविल पर आधारित डेप्रिसिएशन के क्लेम को अस्वीकार करने से जुड़ा है. सुजलॉन एनर्जी आयकर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने पर आपत्ति जताई है. कंपनी ने कहा है कि पहले के न्यायिक आदेशों को ध्यान में रखते हुए उसका मानना है कि जब तक इस सिलसिले में अपील पर सुनवाई पूरी नहीं की जाती, तब तक जुर्माने की कार्यवाही को रोका जाना चाहिए. सुजलॉन एनर्जी के मुताबिक, इस मामले में अपील फिलहाल ट्रिब्यूनल के पास लंबित है, लिहाजा पेनल्टी ऑर्डर को उचित नहीं माना जा सकता.

अब तक दिया है शानदार रिटर्न
शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो Suzlon Energy के शेयर धूम मचा रहे हैं. पिछले कारोबारी सत्र में यह 4.94% की उछाल के साथ 40.40 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने शानदार 10.38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. जबकि इस साल अब तक ये 4.94% ऊपर चढ़ चुका है. पिछले एक साल में Suzlon के शेयर अपने निवेशकों को 408.18% का रिटर्न देकर मालामाल कर चुके हैं. इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत है. उसे लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं, इस वजह से उसके शेयरों की चाल भी तेज हो रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.