होम / बिजनेस / Phonepe के साथ डील हुई कैंसल, ZestMoney ने कर डाली छंटनी!
Phonepe के साथ डील हुई कैंसल, ZestMoney ने कर डाली छंटनी!
इस मामले से जुड़े व्यक्ति ने यह भी बताया कि, Phonepe ने नौकरी से निकाले गए लोगों में से कुछ को अपनी कंपनी में जगह देने का ऑफर भी दिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिनटेक स्टार्टअप कंपनी ZestMoney ने Phonepe के साथ अपनी डील पूरी न होने की वजह से अपने 450 कर्मचारियों में से 20%, यानी लगभग 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया है कि नौकरी से निकाले गए इन सभी कर्मचारियों को इस बारे में पिछले हफ्ते कंपनी की टाउनहॉल मीटिंग के दौरान बता दिया गया था.
कंपनियों के बीच बातचीत है जारी
इस मामले से जुड़े व्यक्ति ने यह भी बताया कि, Phonepe ने नौकरी से निकाले गए लोगों में से कुछ को अपनी कंपनी में जगह देने का ऑफर भी दिया है. इस बारे में बताते हुए मीडिया ने सूत्र से कहा कि, दोनों कंपनियों के बीच बातचीत जारी है और मध्यस्थता के बारे में विचार किया जा रहा है. फिलहाल ZestMoney और Phonepe ने इस विषय पर किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है.
Phonepe ने आगे बढ़ाया हाथ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले से जुड़े एक दूसरे व्यक्ति ने कहा है कि Phonepe, ZestMoney के अलग-अलग डिपार्टमेंट के पुराने कर्मचारियों में से लगभग 100 या 150 लोगों को नौकरी पर रख सकता है. Phonepe ने ZestMoney के इकॉनोमिक, कानूनी, और फाइनेंशियल क्षेत्रों की एक जांच की थी जिसके बाद Phonepe और ZestMoney के बीच होने वाली डील को रद्द कर दिया गया था.
इस वजह से कैंसल हुई डील
माना जा रहा है कि, Phonepe द्वारा की गयी जांच में ZestMoney उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया जिसकी वजह से इस डील को रद्द कर दिया गया. फिलहाल ZestMoney अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. मामले से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, कंपनी सभी संभावित विकल्पों पर ध्यान दे रही है और यह फंड इकट्ठा करने और किसी दूसरे खरीददार को ढूंढने पर भी काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: स्पेस नीति के जारी होने से क्या होगा देश को फायदा, कितनी बढ़ेगी हमारी हिस्सेदारी?
टैग्स