होम / बिजनेस / Zerodha देगा स्टार्टअप्स को सहारा, जानिए क्या है पूरा मामला?

Zerodha देगा स्टार्टअप्स को सहारा, जानिए क्या है पूरा मामला?

Zerodha के CEO नितिन कामथ ने यह भी बताया कि पिछले 7 सालों के दौरान इस फंड की मदद से लगभग 400 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में स्टार्टअप्स की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ी है. लेकिन अभी भी भारत में स्टार्टअप्स को काफी ज्यादा मदद की जरूरत है ताकि भारत में उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान की जा सके. अब हाल ही में ब्रोकरेज ऐप Zerodha ने फैसला किया है कि वह भी स्टार्टअप्स की मदद करेगा और इसके लिए ऐप ने 1000 करोड़ रूपए भी आवंटित किए हैं. 

क्या है प्रमुख समस्या?
हाल ही में Zerodha के CEO नितिन कामथ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि कंपनी ने अपने ‘स्टार्टअप एक्सेलरेटर फंड’ में 1000 करोड़ अतिरिक्त रुपयों का आवंटन किया है. इसके साथ ही नितिन ने यह भी बताया कि पिछले 7 सालों के दौरान इस फंड की मदद से लगभग 400 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं. इस फंड को Rainmatter के नाम से जाना जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Zerodha की शुरुआत भी एक स्टार्टअप के तौर पर ही हुई थी. नितिन कामथ ने जानकारी देते हुए बताया कि जब Zerodha धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था तो उन्होंने जिस एक समस्या को महसूस किया वह कैपिटल मार्किट से संबंधित थी. उन्हें यह महसूस हुआ कि कैपिटल मार्किट को बड़ा करने के साथ-साथ इस मार्किट तक लोगों की पहुंच भी बढ़ानी पड़ेगी.

कहां इन्वेस्ट हो रहे हैं पैसे?
जैसे-जैसे Zerodha बड़ा होता गया वैसे-वैसे Rainmatter में उनका आवंटन भी बढ़ता गया. नितिन कामथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने 80 से ज्यादा स्टार्टअप्स के साथ पार्टनरशिप की है और पिछले 7 सालों के दौरान 400 करोड़ रूपए से ज्यादा इन्वेस्ट किए गए हैं. हमने टेक क्षेत्र के स्टार्टअप्स में इन्वेस्ट करने से शुरुआत की थी और अब हम ऐसे स्टार्टअप्स में भी इन्वेस्ट कर रहे हैं, जो लोगों को उनके पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करने में उनकी मदद कर रहे हैं और साथ ही लोगों को शिक्षा प्राप्त करने और मौसम से संबंधित मुश्किल चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. 

Rainmatter की इन्वेस्टमेंट्स
अब एक सवाल ये भी है कि इस फंड द्वारा की गई इन्वेस्टमेंट्स से जो रिटर्न प्राप्त होते हैं, उन्हें किस तरह से बांटा जाता है? इस विषय की बारे में बात करते हुए नितिन कामथ ने कहा कि जो भी रिटर्न्स प्राप्त होते हैं, उनका इस्तेमाल Rainmatter फाउंडेशन का समर्थन करने के साथ-साथ नितिन कामथ के पास भी जात है और साथ ही इन रिटर्न्स की मदद से अन्य उद्यमियों की मदद भी की जाती है. अगर Zerodha के इस फंड द्वारा की गई इन्वेस्टमेंट्स की बात की जाए तो इस फंड द्वारा फिनटेक, हेल्थ एवं वेलनेस, शिक्षा, एवं जलवायु परिवर्तन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इन्वेस्टमेंट की गई हैं. 
 

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के महाराजा को मिला आराम, कुछ ऐसा है नया लोगो!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

57 minutes ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

3 hours ago