✕

होम / बिजनेस / Zee के CEO ने उठाया बड़ा कदम, अपनी ही सैलरी में कर डाला कटौती का ऐलान

Zee के CEO ने उठाया बड़ा कदम, अपनी ही सैलरी में कर डाला कटौती का ऐलान

ZEE के एमडी और सीईओ ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि इस बदलाव की शुरुआत मैं अपने डेस्क से करना चाहता था और मुझे लगता है कि यह समय की मांग भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के एमडी और सीईओ पुनित गोयनका ने आज अपनी सैलरी में 20% की कटौती करने की घोषणा की है. ZEE के एमडी और सीईओ ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि इस बदलाव की शुरुआत मैं अपने डेस्क से करना चाहता था और मुझे लगता है कि यह समय की मांग भी है.

स्थिति के अनुसार ढलना जरूरी

एमडी और सीईओ पुनित गोयनका ने कहा कि संगठन का ध्यान मितव्ययी दृष्टिकोण अपनाने पर केंद्रित है. उन्होंने बताया कि वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सभी कार्यक्षेत्रों में आवश्यक कदमों और कार्यों को लागू करने की प्रक्रिया में हैं, वो चाहते हैं कि इस बदलाव की शुरुआत मेरे डेस्क से हो. गोयनका ने कहा कि स्थिति के अनुसार ढलना जरूरी है और मुझे लगता है कि यह समय की मांग भी है.

Tata technology ने इस ऑटोमोबाइल कंपनी से मिलाया हाथ, साझेदारी से होगा ये फायदा

पुनित गोयनका ने की सैलरी में कटौती

ZEE के एमडी और सीईओ ने इसके साथ ही यह भी कहा कि ZEE का प्रत्येक कर्मचारी कंपनी के भागीदार और सह-मालिक के रूप में उद्यमशीलता दृष्टिकोण के साथ काम करता है. यह संस्थान का डीएनए है, जो हमें निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाएगा. 

आर. गोपालन ने किया निर्णय का स्वागत

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष आर. गोपालन ने कहा कि मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं और इसके पीछे की सोच और इरादे की सराहना करता हूं क्योंकि सही उदाहरण स्थापित करना महत्वपूर्ण होता है. भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने और कंपनी को उसके मूल गौरव पर वापस लाने के लिए प्रबंधन को अपने स्तर को बढ़ाना अनिवार्य है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago