होम / बिजनेस / Zee-Sony Merger: इधर Punit Goenka को लेकर आई ये खबर, उधर शेयरों में आया उछाल!
Zee-Sony Merger: इधर Punit Goenka को लेकर आई ये खबर, उधर शेयरों में आया उछाल!
CEO पुनीत गोयनका (Punit Goenka) ने फैसला किया है कि वह मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी के CEO का पदभार नहीं संभालेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज कारोबार के दौरान ZEE के शेयरों में लगभग 7% की वृद्धि देखने को मिली है और इस उछाल की वजह एक ऐसी रिपोर्ट्स है जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Sony Pictures Networks India Private Limited) और जी (ZEE) के बीच मर्जर को पूरा करने के संबंध में बातचीत की जा रही है.
एक खबर और शेयरों में आया उछाल
इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा था कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE) के CEO पुनीत गोयनका (Punit Goenka) ने फैसला किया है कि वह मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी के CEO के पद का कार्यभार नहीं संभालेंगे. इस खबर के आने के कुछ समय के बाद ही ZEE के शेयरों में 7.38% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद कंपनी के शेयर 263.90 रुपए प्रति शेयर के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए. आपको बता दें कि पिछले एक महीने के दौरान ZEE के शेयरों में लगभग 8% ककी गिरावट देखने को मिली थी.
KBC यानी कौन बनेगा CEO?
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो जी एंटरटेनमेंट (ZEE) चाहता था कि पुनीत गोयनका (Punit Goenka) मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी के CEO के पद को संभालें लेकिन दूसरी तरफ सोनी कुछ और चाहता है. रिपोर्ट्स के अनुसार सोनी चाहता है क सोनी इंडिया (Sony ) के CEO NP सिंह को मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी का CEO बनाया जाए. अब यहां भी ट्विस्ट ये है कि जी एंटरटेनमेंट (ZEE) नहीं चाहता कि NP सिंह को मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी का CEO बनाया जाए.
ZEE दर्ज करवाएगा Sony के खिलाफ मामला?
इससे पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं जिनमें कहा जा रहा था कि अगर 20 जनवरी तक दोनों मीडिया कंपनियों के बीच मर्जर पूरा नहीं होता है तो जी एंटरटेनमेंट (ZEE) के द्वारा कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures Networks India Private Limited) के खिलाफ मामला दर्ज करवा सकता है और नुक्सान की भरपाई की मांग कर सकता है. आपको बता दें कि ये मेगा मर्जर डील जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड और सोनी के बीच इस मर्जर के लिए 2021 से चल रही है. उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस मर्जर को 21 दिसंबर 2023 से पहले पूरा कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: EPFO ने Aadhaar Card के संबंध में लिया ये अहम फैसला, अब नहीं होगा वैध!
टैग्स