✕

होम / बिजनेस / कल से शुरू हो रही है RBI की MPC बैठक, कम होगी EMI या बढ़ने वाला है खर्च 

कल से शुरू हो रही है RBI की MPC बैठक, कम होगी EMI या बढ़ने वाला है खर्च 

RBI पहले ही इस साल की बैठकों की तारीखों का ऐलान कर चुका है. जानकार इस बार की बैठक को लेकर कोई खास उत्‍साहित नहीं हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ब्‍याज दरों के निर्धारण के लिए होने वाली बैठक 3 अप्रैल से शुरू होने वाली है. दो दिन तक बैठक चलने के बाद आरबीआई ब्‍याज दरों की समीक्षा करता है. पिछले चार बार से रेपो रेट 6.5 प्रतिशत ही बनी हुई है. दरअसल महंगाई को लेकर आरबीआई के अनुमान के बीच इस बार क्‍या निर्णय होगा ये 7 अप्रैल को पता चल जाएगा. इन्‍हीं ब्‍याज दरों के निर्धारण से आपके घर से लेकर कार की ईएमआई का बोझ या तो कम होता है या बढ़ता है या वही बना रहता है. अब देखना होगा कि इस बार आरबीआई क्‍या निर्णय लेता है. 

3 अप्रैल से शुरू हो रही है MPC की बैठक 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एमपीसी (मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी) की बैठक 3 अप्रैल को शुरू होगी और इसमें 5 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर रेपो रेट का ऐलान करेंगे. ये नए वित्‍त वर्ष 2024-25 की पहली बैठक है. पिछले 6 बार से लगातार आरबीआई रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर रहा है. वो अभी भी 6.5 प्रतिशत बनी हुई है. इसी को देखते हुए एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें एक्‍सपर्ट ने अनुमान जताया है कि इस बार भी इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. 

आखिर क्‍या है इसकी वजह? 
रिपोर्ट का कहना है कि एक ओर देश में जहां पिछले कुछ समय में खाने पीने के सामान के कारण महंगाई बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी की दर में भी कमी देखने को मिली है. रिपोर्ट में उम्‍मीद जताई गई है कि 2025 के फाइनेंशियल ईयर में जमा राशि और क्रेडिट में 14.5 से 15 और 16.0 से 16.5 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है. रिपोर्ट ने रेपो रेट में बदलाव को लेकर भी अपनी बात कही है जिसमें कहा गया है कि इस वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही में ही किसी तरह के बदलाव की उम्‍मीद है. 

इस वित्‍त वर्ष में इन तारीखों को होगी बैठक 
आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल होने वाली बैठकों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. RBI ने कहा है कि पहली बैठक 3 अप्रैल से 5 अप्रैल दूसरी बैठक 5 जून से 7 जून, तीसरी बैठक 6-8 अगस्‍त के बीच होगी जबकि चौथी बैठक 7-9 अक्‍टबूर, पांचवी बैठक 4 से 9 दिसंबर और छठी और आखिरी बैठक 5-7 फरवरी के बीच होगी. आरबीआई की इस एमपीसी बैठक को लेकर ज्‍यादातर जानकारों का मानना है कि अभी रेपा रेट वही बनी रहेगी जबकि आने वाले दिनों में इसमें बदलाव हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: आखिर Vistara में ऐसा क्‍या हुआ कि कैंसिल हो गईं इतनी फ्लाइट? जल्‍द सुलझ सकती है समस्‍या
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago