होम / बिजनेस / आईपीओ के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या जानते भी हैं?

आईपीओ के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या जानते भी हैं?

आपने हाल ही में LIC के आईपीओ के बारे में सुना होगा. शायद आपने या आपके किसी परिचित ने उसमें निवेश भी किया हो, लेकिन क्या आप आईपीओ को पूरी तरह समझते हैं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आपने हाल ही में LIC के आईपीओ के बारे में सुना होगा. शायद आपने या आपके किसी परिचित ने उसमें निवेश भी किया हो, लेकिन क्या आप आईपीओ को पूरी तरह समझते हैं? यदि आपका जवाब ना है, तो चलिए हम आपकी परेशानी दूर कर देते हैं.

आईपीओ का मतलब होता है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering). आईपीओ तब लाया जाता है जब कोई कंपनी अपने समान्य स्टॉक या शेयर को पहली बार जनता के लिए जारी करना चाहती है. लिमिटेड कंपनियां IPO इसलिए जारी करती हैं, ताकि वे शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकें. दूसरे शब्दों में कहें तो जब किसी कंपनी को निवेश या विस्तार के लिए फंडिंग इकट्ठा करने की ज़रूरत होती है, तो वो आईपीओ लाती है.

कैसे किया जाता है निवेश?

IPO क्या है, ये समझने के बाद दूसरा सवाल खड़ा होता है कि इसमें निवेश कैसे किया जाए. शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले कई लोग भी इस सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे पाते. आईपीओ में निवेश के लिए भी आपको डीमैट अकाउंट की ज़रूरत होती. जिस कंपनी का डीमैट अकाउंट आपके पास है, उसी के माध्यम से आसानी से आईपीओ के लिए आवेदन किया जा सकता है.

आम शेयर खरीदने जैसा है?

आईपीओ में निवेश सामान्य शेयर खरीदने से थोड़ा अलग है. जब भी कोई कंपनी IPO निकालती है, तो इसकी एक समयावधि निर्धारित की जाती है और उसी समय में कंपनी का IPO ओपन रहता है. शेयर मार्केट से हम अपनी पसंद अनुसार एक या दो शेयर खरीद सकते हैं, लेकिन यहां आपको कंपनी द्वारा तय किए गए लॉट में शेयर खरीदना होता है. जो शेयर की कीमत के हिसाब से 10, 20, 50, 100, या उससे अधिक भी हो सकता है.

कम-ज्यादा मांग पर रणनीति

एक ये सवाल भी मन में आता है कि यदि IPO में कंपनी के शेयर नहीं बिकते हैं तो क्या होता है? इस स्थिति में कंपनी अपना IPO वापस ले सकती है. इसके उलट मांग ज्यादा होने पर कंपनियां सेबी द्वारा तय फॉर्मूले को अपनाती हैं. उदाहरण के तौर पर कोई कंपनी IPO में 100 शेयर लेकर आई है, मगर 150 शेयरों की मांग आ जाती है तो सेबी द्वारा तय फॉर्मूले के हिसाब से शेयर अलॉट किए जाते हैं. कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के जरिए आई हुई रिक्वेस्ट का चयन होता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

19 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

21 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago