होम / बिजनेस / आपके पास बस होनी चाहिए हेल्‍थ पॉलिसी, अब देश के हर प्राइवेट अस्‍पताल में हो सकेगा इलाज

आपके पास बस होनी चाहिए हेल्‍थ पॉलिसी, अब देश के हर प्राइवेट अस्‍पताल में हो सकेगा इलाज

जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल का ये फैसला देश के करोड़ों पॉलिसी होल्‍डर को फायदा देने वाला है. इससे इंश्‍योरेंस धारक बेफिक्र होकर अपनी इलाज करा पाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में हेल्‍थ पॉलिसी को लेकर बड़ा सुधार लागू कर दिया गया है. इस सुधार के तहत अगर आपके पास कोई हेल्‍थ पॉलिसी है और आप किसी ऐसे अस्‍पताल में भर्ती हो गए हैं जो उस अस्‍पताल के नेटवर्क में नहीं है तो आपको इंश्‍योरेंस पॉलिसी का फायदा जरूर मिलेगा. जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल की ओर से ये सुधार कर दिया गया है जिसमें अब इंश्‍योरेंस कंपनी को आपको फायदा देना ही होगा. 

जीआईसी ने क्‍यों किया ये फैसला? 
हेल्‍थ इंश्‍योरेंस जनरल इंश्‍योरेंस का हिस्‍सा है. जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल ने देखा कि अगर कोई अस्‍पताल किसी इंश्‍योरेंस पॉलिसी के नेटवर्क में नहीं है तो ऐसे में उस पॉलिसी होल्‍डर को इलाज कराने के लिए कर्ज लेना पड़ता था. अगर उसके बाद वो अपनी इंश्‍योरेंस कंपनी से उस इलाज के पैसे मांगता था तो उसे उस वक्‍त भी परेशानी का सामना करना पड़ता था. ऐसे में आम आदमी की इसी परेशानी को देखते हुए जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल ने ये फैसला लिया है जिसके तहत आप भर्ती कहीं भी हो बस आपके पास हेल्‍थ पॉलिसी होनी चाहिए. इंश्‍योरेंस कंपनी को आपको इलाज देना ही होगा. 

मौजूदा समय में क्‍या चल रही है व्‍यवस्‍था?
मौजूदा समय में अगर कोई शख्‍स किसी तरह से बीमार पड़ जाता है तो उसे उस इंश्‍योरेंस कंपनी के नेटवर्किंग अस्‍पताल में ही भर्ती होना पड़ता है. अगर में वहां बीमा कंपनी पैसे नहीं देती है. भले ही वो बाद में कागज जमा करके रिइंबर्समेंट ले ले लेकिन उस वक्‍त उसे पैसे नहीं मिलते हैं. लेकिन अब ये व्‍यवस्‍था पूरी तरह से बदल गई है. जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल ने इसके लिए सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ परामर्श किया है. सहमति के बाद ही इस फैसले को लागू किया जा रहा है. 

करोड़ों लोगों को होगा इसका फायदा 
जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल के इस फैसले का फायदा देश के करोड़ों लोगों को मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि पिछले कई सालों से इंश्‍योरेंस कंपनियां बजट से भी कई तरह की उम्‍मीद लगाए बैठी रहती हैं. इनमें जो सबसे अहम है वो ये है कि प्रीमियम पर लगने वाला जीएसटी कम से कम होना चाहिए. इससे प्रीमियम की राशि कम होगी और उसका फायदा आम आदमी को मिलेगा. 

क्‍या कह रही हैं इंश्‍योरेंस कंपनियां? 

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के बिजनेस हेड - हेल्थ इंश्योरेंस,सिद्धार्थ सिंघल, कहते हैं कि कैशलेस एवरीवेयर पहल हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के अंदर की गई एक महत्वपूर्ण पहल है. यह पॉलिसीधारकों को देश भर के लगभग 40,000 अस्पतालों में से किसी में भी इलाज कराने का अधिकार देता है, जो इंश्योरेंस नेटवर्क के बाहर भी कैशलेस सुविधा प्रदान करता है. वर्तमान में, 63% ग्राहक कैशलेस सुविधा का उपयोग करते हैं, और शेष 37% इस पहल से लाभान्वित होने के लिए तैयार हैं. इस ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण का उद्देश्य हेल्थ इंश्योरेंस इकोसिस्टम के अंदर पहुंच और सुविधा को बढ़ाना है. 'कैशलेस एवरीव्हेयर' पहल न केवल अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अपनी जेब से होने वाले खर्च को कम करती है, बल्कि मुश्किल प्रतिपूर्ति प्रक्रिया को भी समाप्त करती है। इससे प्रतिपूर्ति रिजेक्शन की संभावना भी कम हो जाएगी. इस पहल से टियर 2 और टियर 3 क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त लाभ होगा, खासकर देश भर के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को. इस तरह के सक्रिय उपाय न केवल ग्राहकों और बीमाकर्ताओं को लाभ प्रदान करती हैं बल्कि धोखाधड़ी गतिविधियों को कम करने में भी योगदान देते हैं.

ये भी पढ़ें: खत्‍म हुआ बजट बनाने का काम, हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई बजट की छपाई
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

11 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

11 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago