✕

होम / बिजनेस / खाते में पैसा न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट,  बाद में बैंक को चुकाना पड़ेगा ब्याज

खाते में पैसा न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट,  बाद में बैंक को चुकाना पड़ेगा ब्याज

UPI यूजर्स को जल्द ही क्रेडिट लाइन की सुविधा मिलने जा रही है. यूपीआई द्वारा मिलने वाली क्रेडिट लाइन में आपको इस्तेमाल की गई राशि पर ब्‍याज भी चुकाना पड़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल युग में हर कोई यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करने लगा है. अब आपको 5 स्टार होटल से लेकर बाजार में एक सब्जी की ठेली पर भी यूपीआई पेमेंट का विकल्प मिल जाएगा. ऐसे में यूपीआई भी अपने यूजर्स को कई तरह की सुविधा दे रहा है. आने वाले दिनों में आपके खाते में पैसा न होने पर भी आप आराम से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. क्योंकि, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) जल्‍द ही UPI इस्‍तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए क्रेडिट लाइन सुविधा शुरू करने वाला है. लगभग 9 महीने पहले ही यूपीआई पर क्रेडिट लाइन के बारे में ऐलान किया गया था. यह सुविधा शुरू होने के बाद आपका यूपीआई खाता क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा. तो आइए जानते हैं आपको इस सुविधा का लाभ कैसे मिलेगा?

क्या है क्रेडिट लाइन सुविधा?
क्रेडिट लाइन सुविधा प्री-अप्रूव्ड लोन (Pre-Approved Loan) के जैसी ही होती है. ग्राहकों के यूपीआई खाते उनके बैंक खातों से लिंक होते हैं. ग्राहकों को सिबिल (CIBIL) स्कोर के आधार पर क्रेडिट लाइन की सुविधा (Credit Line Facility) मिलेगी., हालांकि शुरुआत में इसके इस्तेमाल केवल व्यापारी ही कर सकते हैं.

बैंक वसूलेंगे निश्‍चित ब्‍याज
एनपीसीआई के अनुसार हर ग्राहक को उसके सिबिल  स्‍कोर के हिसाब से क्रेडिट लाइन मिलेगी. इसका इस्‍तेमाल सिर्फ व्यापारी के पास किया जा सकेगा. इसके बदले बैंक निश्‍चित ब्‍याज भी वसूलेंगे. निगम ने कई निजी और सरकारी बैंकों से इस संबंध में बात भी की है. अब तक आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक, एचडीएफसी (HDFC) बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) , इंडियन बैंक और एक्सिस बैंक इस सुविधा से जुड़ने की सहमति दे चुके हैं.

जितना खर्चा उतने पर ही ब्याज
यूपीआई में मिलने वाली क्रेडिट लाइन पर आपको तब तक कोई ब्याज नहीं देना होगा, जब तक कि आपने फंड का इस्तेमाल नहीं किया है. आप जितने फंड का इस्तेमाल करेंगे, सिर्फ उतनी राशि पर ही ब्याज चुकाना होगा. यह एक तरह से ओवरड्राफ्ट सुविधा की तरह काम करेगा. मान लीजिए आपको 20,000 रुपए का क्रेडिट लाइन मिला और इस्तेमाल सिर्फ 10,000 रुपए ही किया है तो सिर्फ 10,000 रुपए पर ही ब्याज देना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो ने IRCTC से मिलाया हाथ! अब 4 दिन तक वैलिड रहेगा मेट्रो टिकट

दुकानदारों को भी होगा ये फायदा
इस सुविधा का फायदा ग्राहकों के साथ दुकानदारों को भी होगा. अभी क्रेडिट कार्ड से 2000 से ऊपर का भुगतान करने पर दुकानदारों को करीब 2 प्रतिशत चार्ज देना पड़ता है. यूपीआई में क्रेडिट लाइन मिलने के बाद उन्हें इस तरह की फीस नहीं चुकानी होगी. आपको बता दें, क्रेडिट कार्ड में एक निश्चित अवधि तक आपको कोई ब्‍याज नहीं देना पड़ता, लेकिन यूपीआई की क्रेडिट लाइन में आपको इस्तेमाल की गई राशि पर ब्‍याज देना पड़ेगा. 

इतना देना होगा इंटरचेंज
हर लेन-देन पर व्यापारी क्रेडिट जारीकर्ता को कमीशन देता है, जिसे इंटरचेंज कहते हैं. मर्चेंट डिस्काउंट रेट का यह 90 प्रतिशत हिस्सा होता है. ट्रांजैक्शन को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापारी बैंकों को यह शुल्क देते हैं. एनपीसीआई जल्द ही यूपीआई क्रेडिट लाइन के लिए 1.2 प्रतिशत इंटरचेंज का ऐलान कर सकता है. इस संबंध में जल्द ही सर्कुलर जारी किया जा सकता है. यूपीआई ऐप्स और बैंकों से कमाई में हिस्से को लेकर बातचीत कर रही है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.