✕

होम / बिजनेस / Yes Bank के नए मालिक का नाम लगभग तय, जल्द हो सकती है घोषणा!

Yes Bank के नए मालिक का नाम लगभग तय, जल्द हो सकती है घोषणा!

निजी सेक्टर के Yes बैंक को जल्द ही नया मालिक मिलने वाला है. इस हफ्ते कोई बड़ी खबर सुनने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank)को लेकर जल्द कोई बड़ी खबर आ सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) के सीईओ इसी हफ्ते डील पर आगे बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं. यस बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने वालों की दौड़ में SMBC को सबसे आगे बताया जा रहा है. 

इनसे होगी सीईओ की मुलाकात
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि SMBC के ग्लोबल सीईओ अकिहिरो फुकुतोमे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. सूत्रों का यह भी कहना है कि SMBC ने Yes Bank में हिस्सेदारी खरीदने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं पहले ही शुरू कर दी हैं. अब भारत यात्रा के दौरान उसके सीईओ RBI और SBI के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मुद्दे पर अगले राउंड की चर्चा करेंगे. 

SBI के पास इतनी हिस्सेदारी
यदि सबकुछ डील रहता है, तो SMBC के पास यस बैंक की 51% हिस्सेदारी आ जाएगी. इस डील की वैल्यू 5 अरब डॉलर यानी करीब 41,900 करोड़ रुपए आंकी गई है. यस बैंक में SBI की भी हिस्सेदारी है, जिसका 3 साल की लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया है, ऐसे में SBI भी अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहता है. गौरतलब है कि SBI ने 2020 में यस बैंक को वित्तीय संकट से बचाने के लिए इसमें 49% हिस्सेदारी खरीदी थी.

अभी मंजूरी मिलना बाकी 
RBI ने अभी तक Yes Bank के संभावित नए निवेशक के फिट एंड प्रॉपर वैल्यूएशन को मंजूरी नहीं दी है. यदि RBI SMBC की डील को मंजूरी दे देता है, तो यस बैंक का मालिकाना हक़ जापान के दिग्गज बैंक के पास चला जाएगा. 2018 में RBI ने कनाडा की फेयरफैक्स होल्डिंग्स लिमिटेड को केरल के कैथोलिक सीरियन बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी. यह किसी विदेशी निवेशक का भारतीय बैंक में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने का पहला मामला था. वहीं, Yes Bank के शेयर की बात करें, तो यह एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

46 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें