होम / बिजनेस / Yes Bank ने जारी किए तिमाही नतीजे, Profit में आ गया इतने % का उछाल
Yes Bank ने जारी किए तिमाही नतीजे, Profit में आ गया इतने % का उछाल
प्राइवेट सेक्टर के बैंक Yes Bank ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक के प्रॉफिट के साथ-साथ डिपॉजिट में भी बढ़ोत्तरी हुई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
यस बैंक (Yes Bank) ने सितंबर 2023 तिमाही (FY24Q2) के नतीजे जारी कर दिए हैं. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47.4% बढ़कर 225.21 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले साल की इसी अवधि में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 152.82 करोड़ था. वहीं ऑपरेशंस से बैंक की कुल आय (Income) सालाना आधार पर 25% बढ़कर 7,921 करोड़ रुपए पहुंच गई है. एक साल पहले यह आंकड़ा 6348 करोड़ रुपए था.
NII में आई कुछ कमी
Yes Bank की नेट इंट्रेस्ट इनकम (NII) में थोड़ी कमी आई है. यह सालाना आधार पर 3.3% गिरकर 1,925 करोड़ रुपए पर रह गई है. बैंक के मुताबिक, सितंबर तिमाही में उसका ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 2% पर रहा. इससे पहले की तिमाही में भी ग्रॉस NPA रेशियो इसी स्तर पर था. यानी इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. जबकि एक साल पहले की सितंबर तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 12.9 प्रतिशत पर था. वहीं, बैंक का नेट NPA रेशियो घटकर 0.9 प्रतिशत पर आ गया है. पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 3.6 प्रतिशत और जून 2023 तिमाही में 1 प्रतिशत पर था.
डिपॉजिट में हुई बढ़ोत्तरी
यस बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.4% बढ़कर 801 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 790 करोड़ था. इसी तरह, डिपॉजिट में सालाना आधार पर 17.2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. Yes Bank ने अपने तिमाही नतीजे शनिवार यानी आज जारी किए हैं और आज शनिवार-रविवार को स्टॉक मार्केट में अवकाश रहता है. लिहाजा, इन नतीजों का बैंक के शेयरों पर क्या असर होता है, इसका पता सोमवार को ही चल सकेगा. वैसे, सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन 1.76% की बढ़त के साथ 17.35 रुपए पर बंद हुए थे.
टैग्स