होम / बिजनेस / Noida International Airport के पास होटल बनाने के लिए इस दिन आवंटित की जायेगी जमीन!

Noida International Airport के पास होटल बनाने के लिए इस दिन आवंटित की जायेगी जमीन!

YEIDA ने इस योजना में आवेदन के लिए आखिरी तारिख को 8 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 तक कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नोएडा में बनाये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. YEIDA (यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) जल्द ही नोएडा के जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब होटल बनाने के लिए जमीन का आवंटन करने जा रही है. 

क्या है पूरा मामला?
मामले से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि 22 दिसंबर को YEIDA द्वारा एक ई-ऑक्शन की जायेगी और इस ई-ऑक्शन में तीन कमर्शियल प्लॉट्स को बेचा जाएगा. इसके साथ ही मामले से जुड़े लोगों ने मीडिया को यह भी बताया कि YEIDA ने इस योजना में आवेदन के लिए आखिरी तारिख को 8 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 तक कर दिया है. आपको बता दें कि आवंटित किये जाने वाले जमीन के टुकड़े नोएडा के सेक्टर 28 में मौजूद हैं और ये एक ऐसी जगह पर हैं, जो यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ जेवर में बनाये जा रहे एयरपोर्ट के लिए भी सुविधाजनक है. 

YEIDA को होगी 108 करोड़ की कमाई
इतना ही नहीं, जमीन के इन हिस्सों से पूर्वी और पश्चिमी फ्राईट कॉरिडोर तक पहुंचना भी काफी आसान हो जाएगा. साथ ही यहां से नोएडा के सेक्टर 21 में बनने वाले फिल्मसिटी और मेडिकल उपकरणों के पार्क तक पहुंचना भी काफी सुविधाजनक और आसान है. मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया है कि YEIDA को उम्मीद है कि इस ई-ऑक्शन की बदौलत अथॉरिटी को लगभग 108 करोड़ रुपयों की कमाई होगी. 

क्या होगी जमीन की कीमत?
आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत 1 नवंबर को की गई थी और इस योजना के अंतर्गत सिर्फ तीन कमर्शियल प्लॉट्स को ही नीलामी के लिए उपलब्ध करवाया गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में प्रदान किये जाने वाले जमीन के तीन विभिन्न टुकड़ों का साइज 3400 स्क्वेयर मीटर, 5000 स्क्वेयर मीटर और 10,000 स्क्वेयर मीटर है. इन सभी प्लॉट्स का आवंटन 59,100 रुपए प्रति स्क्वेयर मीटर की कीमत से किया जायेगा और पसंदीदा जगह के लिए अलग से शुल्क भी देना होगा. इन प्लॉट्स के लिए रिजर्व प्राइज 20.10 करोड़ रुपए से 62.06 करोड़ रुपयों के बीच रखा गया है.
 
यह भी पढ़ें: अनिल अग्रवाल का दिल तोड़ने वाली इस कंपनी को कहीं मिल न जाए Bharat पर प्यार लुटाने की सजा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें