होम / बिजनेस / YAAP ने Gozoop का अधिग्रहण पूरा किया, स्वतंत्र डिजिटल एजेंसी क्षेत्र की सबसे बड़ी डील

YAAP ने Gozoop का अधिग्रहण पूरा किया, स्वतंत्र डिजिटल एजेंसी क्षेत्र की सबसे बड़ी डील

यह अधिग्रहण तीन वर्षों में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. Yaap Digital का लक्ष्य तीसरे चरण के अंत तक Gozoop की 100% हिस्सेदारी हासिल करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में एक बड़ा सौदा सामने आया है, जहां Yaap Digital Ltd ने Gozoop Online Private Limited में बहुमत हिस्सेदारी खरीदकर उसे अपनी सहायक कंपनी बना लिया है. Yaap Digital Ltd ने 30 मार्च 2026 को Gozoop Online Private Limited में 60.20% हिस्सेदारी ₹36.96 करोड़ में सफलतापूर्वक अधिग्रहित कर ली है. यह सौदा कुल मिलाकर ₹125 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है.

इस अधिग्रहण के बाद Gozoop अब Yaap Digital Ltd की सहायक कंपनी बन गई है.

एग्रीमेंट और हिस्सेदारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Yaap Digital ने Share Purchase Cum Shareholders’ Agreement (SPSHA) के तहत Gozoop के 480 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 60.20% हिस्सा है.

इस अधिग्रहण की कुल लागत ₹56.62 करोड़ आंकी गई है. इसमें ₹36.96 करोड़ नकद (पहले ही भुगतान किया जा चुका है), ₹7.66 करोड़ शेयर स्वैप के जरिए (प्रक्रिया में) और ₹12.00 करोड़ Excess Net Working Capital (ENCW) के रूप में शामिल हैं, जिसका भुगतान जुलाई 2026 तक किया जाएगा.

तीन चरणों में अधिग्रहण योजना
यह अधिग्रहण तीन वर्षों में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. Yaap Digital का लक्ष्य तीसरे चरण के अंत तक Gozoop की 100% हिस्सेदारी हासिल करना है. इस डील के तहत शेयर स्वैप वाले हिस्से को Yaap Digital के शेयरधारकों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें