होम / बिजनेस / Xponentia ने पार किया 1000 करोड़ रुपयों का आंकड़ा!
Xponentia ने पार किया 1000 करोड़ रुपयों का आंकड़ा!
पहले कंपनी ने एक और फंड का निर्माण किया था जिसका नाम Xponentia Opportunities फंड 1 था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Xponentia, (Xponentia कैपिटल पार्टनर्स LLP) मुंबई स्थित एक प्राइवेट इक्विटी फर्म है जिसने हमेशा मिड-मार्केट में मौजूद उच्च बढ़त वाली कंपनियों में निवेश किया है. कंपनी ने आज घोषणा की है कि इसके दूसरे फंड ने 1000 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी के इस फंड को Xponentia Opportunities फंड 2 के नाम से जाना जाता है. कंपनी ने अपने इस फंड के लिए 750 करोड़ रुपयों का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन ओवरसबस्क्राइब होकर इस फंड ने 1000 करोड़ रुपयों का आंकडा पार कर लिया है.
Xponentia फंड ने पार किया आंकड़ा
इससे पहले कंपनी ने एक और फंड का निर्माण किया था जिसका नाम Xponentia Opportunities फंड 1 था. कंपनी द्वारा इस फंड को 2019 में जारी किया गया था और बाद में इस फंड का इस्तेमाल 8 विभिन्न कंपनियों में इन्वेस्टमेंट के लिए किया गया था. Xponentia Opportunities फंड 2 का इस्तेमाल भी उसी रणनीति के तहत किया जाएगा जिस रणनीति के तहत Xponentia पहले से मिड-मार्केट में मौजूद उच्च-बढ़त वाली कंपनियों में इन्वेस्ट करती आई है. इस फंड का इस्तेमाल भी ऐसी कंपनियों में इन्वेस्ट करने के लिए किया जाएगा जिनमें वृद्धि करने की क्षमता मौजूद है, जिनके बिजनेस मॉडल में मजबूती है, और कंज्यूमर, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी की जबरदस्त वैल्यू हो.
घरेलु मार्केट से मिली मजबूती
भारतीय मार्केट में Xponentia को Xponentia Opportunities फंड 1 के इन्वेस्टर्स के साथ-साथ नए इन्वेस्टर्स से भी काफी मदद मिली है. Xponentia को प्राप्त हुए समर्थन में ज्यादातर HNI (हाई नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों), फैमिली ऑफिस और इंश्योरेंस कंपनियां भी शामिल हैं. इस मौके पर Xponentia के मैनेजिंग पार्टनर देवेंजित सिंह ने कहा कि हमने इस फंड को एक्सक्लूसिव तरीके से घरेलु मार्केट से इकठ्ठा किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैने 2018 में Carlyle को छोड़कर Xponentia को इसीलिए लॉन्च किया था कि भारतीय संस्थान और फैमिली के ऑफिस बहुत कम इन्वेस्ट करते हैं और विभिन्न एसेट्स में यह जरूरत से कम इन्वेस्ट करते हैं.
किन कंपनियों में किया इन्वेस्ट?
Xponentia ने घोषणा की है कि Xponentia फंड 2 को पिछले साल जुलाई के महीने में बंद कर दिया गया था और अभी तक इस फंड के के माध्यम से चार विभिन्न कंपनियों में 270 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट भी किया जा चुका है. इस फंड के इस्तेमाल से जिन 4 कंपनियों में इन्वेस्ट किया गया है उनके नाम Altigreen (कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी), Zype (फिनटेक कंपनी), The Souled Store और Auxilo (एजुकेशन फाइनेंसिंग) हैं.
यह भी पढ़ें: इस तरह खरीदें Sovereign Gold Bond, कितनी फायदेमंद है योजना?
टैग्स