होम / बिजनेस / परेशानी से जूझती Spicejet ने दी नई खबर, जानिए क्या है पूरा मामला?
परेशानी से जूझती Spicejet ने दी नई खबर, जानिए क्या है पूरा मामला?
SEBI के नियमों और कंपनी के कोड के तहत कंपनी की सिक्योरिटीज में डीलिंग को 16 अगस्त तक बंद रखा जाएगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Spicejet, भारत की प्रमुख बजट एयरलाइन्स में से एक है. हाल ही में Spicejet द्वारा घोषणा कर जानकारी दी गई है कि कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के नतीजे अब 11 अगस्त की बजाय 14 अगस्त 2023 को जारी किए जाएंगे. इस एविएशन कंपनी के प्रमोटर अजय सिंह ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 11 अगस्त 2023 को हुई मीटिंग में एजेंडा पूरा नहीं कर पाए.
आखिर कब आएंगे नतीजे?
एयरलाइन ने पहले ही भारतीय एक्सचेंजों को इन्फॉर्म किया था कि वह वित्तीय वर्ष 24 के पहले क्वार्टर और साथ ही वित्तीय वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के अपने नतीजों को 11 अगस्त को जारी किया जाएगा. अब कंपनी द्वारा घोषणा कर बताया गया है कि कंपनी अब 14 अगस्त 2023 को ही अपने दोनों नतीजों को जारी करेगी. Spicejet ने BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) को सूचित करते हुए बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अगस्त 2023 को एक बैठक बुलाई है.
बंद रहेगी ट्रेडिंग?
कंपनी ने एक्सचेंजों के साथ साझा की गई सूचना में यह भी बताया है कि इस मीटिंग के दौरान आतंरिक रूप से वित्त वर्ष 23 के चौथ क्वार्टर के नतीजों, वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी का प्रदर्शन और वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के नतीजों पर प्रमुख रूप से बातचीत की जाएगी. इसके साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी साझा की है कि SEBI द्वारा इनसाइडर ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले नियमों 2015 और कंपनी के कोड के तहत कंपनी की सिक्योरिटीज में डीलिंग को 16 अगस्त तक बंद रखा जाएगा.
परेशानी में है Spicejet
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 4 अगस्त 2023 को एक्सचेंजों को जानकारी साझा की थी जिसमें कंपनी द्वारा ये बताया गया था कि इस शुक्रवार यानी 11 अगस्त 2023 को कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 23, वित्त वर्ष 23 के आखिरी क्वार्टर और वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के नतीजे जारी किए जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि Spicejet इस वक्त परेशानी में है. वित्त वर्ष 22-23 कंपनी के पहले तीन क्वार्टरों में कंपनी लगभग 1516 करोड़ रूपए गंवा चुकी है. कोविड की शुरुआत के बाद से ही एयरलाइन लगातार पैसे गंवा रही है और पिछले 11 क्वार्टरों यानी 2 वित्तीय वर्षों (2021 और 2022) के साथ-साथ वित्त वर्ष 23 के पिछले 3 क्वार्टरों के दौरान कंपनी 4220 करोड़ रूपए गंवा चुकी है.
यह भी पढ़ें: NARCL द्वारा SREI कंपनियों के अधिग्रहण को मिल गई NCLT की मंजूरी!
टैग्स