होम / बिजनेस / Dior के कार्यक्रम के बाद भारत में बढ़ रही है लग्जरी ब्रैंड्स में रुचि?
Dior के कार्यक्रम के बाद भारत में बढ़ रही है लग्जरी ब्रैंड्स में रुचि?
शो का आयोजन Dior की क्रिएटिव डायरेक्टर Maria Grazia Chiuri की अध्यक्षता में किया गया और ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ इस शो में बैकग्राउंड में मौजूद था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
30 मार्च 2023 को लग्जरी ब्रैंड Christian Dior SE ने मुंबई में अपने ‘फॉल कलेक्शन 2023’ ब्रैंड का प्रदर्शन किया. भारत में अपने नए लग्जरी ब्रैंड्स का प्रदर्शन करने वाला यह पहला फैशन हाउस बन गया है. लग्जरी ब्रैंड्स अब अपने ब्रैंड्स और प्रोडक्ट्स के लिए अगली बड़ी मार्केट की खोज कर रहे हैं.
कार्यक्रम में दिखाए गए ये प्रोडक्ट्स
साड़ी से प्रेरित होकर बनायी गयी स्कर्ट हो, बोलेरो (एक तरह की शॉर्ट जैकेट) हो, सिल्क के चमकदार रंगीन कपड़े हों या फिर भारतीय गुलाबी रंग के सिल्क के कपड़े सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स इस शो में दिखाए गए. इस शो का आयोजन Dior की पहली महिला क्रिएटिव डायरेक्टर Maria Grazia Chiuri की अध्यक्षता में किया गया था और मुंबई का ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ इस प्रदर्शनी में बैकग्राउंड में मौजूद था.
भारत में बढ़ रहा है इंटरेस्ट
Dior, अरबपति बर्नार्ड आर्नॉल्ट की मशहूर फ्रेंच लग्जरी कंपनी LVMH का दूसरा सबसे बड़ा ब्रैंड है और Dior द्वारा भारत को अपने सीजनल शेड्यूल में जोड़ लेने से यह पता चलता है कि, कंपनियां देश के बढ़ते विकास में हिस्सा लेना चाहती हैं. फिलहाल भारत में 119 अरबपति मौजूद हैं और ह्युमन राइट्स के लिए काम करने वाली संस्था Oxfam की मानें तो 2018 से 2022 के बीच हर रोज देश में 70 नए करोड़पति बने हैं. इससे यह भी पता लगता है कि Dior अपने परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और बैग्स के माध्यम से एंट्री लेवल के बहुत से खरीददारों को LVMH की दुनिया में शामिल कर सकता है.
Dior का बैकग्राउंड
ऐतिहासिक इमारतों को बैकग्राउंड की तरह इस्तेमाल करके अपने कलेक्शन का प्रदर्शन करना Dior के लिए बिलकुल नया नहीं है. Dior के आर्टिस्टिक डायरेक्टर Kim Jones ने पिछले साल अपने ‘मेन्स फॉल कलेक्शन’ का प्रदर्शन गीजा (Giza) के पिरामिडों को बैकग्राउंड में रख कर किया था. जैसे-जैसे आर्नॉल्ट परिवार के और ज्यादा लोग बिजनेस का प्रमुख हिस्सा बन रहे हैं वैसे-वैसे कंपनी इन कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाले समय में अपने प्रॉफिट को सुनिश्चित कर लेना चाहती है.
यह भी पढ़ें: Hero Motocorp दे रही है टैलेंट को बढ़ावा, महिलाओं के लिए स्पेशल प्रोग्राम
टैग्स