होम / बिजनेस / World Economic Forum: जानिए, किस भारतीय  यूट्यूबर को मिला है इसे कवर करने का मौका 

World Economic Forum: जानिए, किस भारतीय  यूट्यूबर को मिला है इसे कवर करने का मौका 

पिछले साल इस इवेंट को कवर करने का मौका सिर्फ 2 यूट्बरों को दिया गया था लेकिन इस बार इसके लिए 6 लोगों को चयन किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन दिनों स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक चल रही है. इस वक्‍त दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के सभी एक्‍सपर्ट इस इवेंट में पहुंचे हुए हैं. ये विश्‍व स्‍तर पर आयोजित होने वाला एक ऐसा इवेंट है जिसने कई देशों के प्रमुख से लेकर दुनियाभर के थिंक टैंक कारोबार और वैश्विक चुनौतियों को लेकर चर्चा करते हैं. लेकिन इस बार ये इवेंट अपने आप में कुछ और मायनों को लेकर भी खास होने जा रहा है. वो ये है कि इस इवेंट की इंटरनल कवरेज की जिम्‍मेदारी कुछ दुनियाभर में मशहूर डिजिटल इनोवेटरों को दी गई है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है.


किस भारतीय यूट्यूबर को दिया गया है मौका 
WEF की वार्षिक बैठक को दुनिया के कुछ ‘सबसे रोमांचक और सामाजिक रूप से जागरूक डिजिटल इनोवेटर्स’ द्वारा कवर किया जा रहा है. दुनियाभर के 6 YouTube सितारे दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम की इनसाइड कवरेज देंगे. उनमें एक भारतीय भी है जिसका नाम है प्रजाक्‍ता कोली. प्रजाक्‍ता को ज्‍यादातर ‘मोस्टली साने’ के नाम से भी जाना जाता है. प्रजाक्‍ता दुनियाभर में भारत को प्रमोट करने पर काम करती हैं. उनके ‘मोस्टली साने’ यूट्यूब चैनल के 6.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह मुंबई की एक YouTuber हैं, और एक प्रभावशाली और एक अभिनेत्री भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 7.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

प्रजाक्‍ता ने इंस्‍ट्राग्राम पर क्‍या लिखा
वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की कवरेज करने का मौका मिलने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, दावोस में हो रही ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक को लेकर बहुत उत्साहित हूं!’ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का वार्षिक सम्मेलन दावोस के दर्शनीय स्विस शहर में सैकड़ों विश्व नेताओं, कॉरपोरेट टाइटन्स, सीईओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मशहूर हस्तियों और अर्थशास्त्रियों को एक साथ लाता है. इस साल दावोस में करीब 600 सीईओ और 52 राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष मौजूद रहेंगे.


पिछले साल दो यूट्यूबरों को मिला था मौका 
WEF की वार्षिक बैठक को दुनिया के कुछ ‘सबसे रोमांचक और सामाजिक रूप से जागरूक डिजिटल इनोवेटर्स’ के द्वारा कवर किया जाएगा, जो महत्वपूर्ण विषयों पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने में भी मदद करेंगे. इस बार की WEF की वार्षिक बैठक में सोशल मीडिया क्रिएटर्स का अब तक का सबसे बड़ा समूह शामिल होगा. इस बार छह YouTube हस्तियां दावोस 2023 को 230 मिलियन से अधिक के संयुक्त दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेंगी, जबकि पिछले साल इस बैठक के लिए सिर्फ दो लोगों को मौका दिया गया था. इनमें अदाना स्टेनैकर, लुइस विलार, प्राजक्ता कोली, वोडेमाया, और नतालिया अर्चुरी नुसीर यासिन में शामिल होंगी, ये लोग दावोस 2023 में पेचीदा कहानियों पता लगाने के साथ-साथ उन्‍हें दुनिया तक पहुंचाने का भी काम करेंगें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago