होम / बिजनेस / इस मामले में महिलाओं की स्थिति हुई बेहतर, आगे बढ़ा देश

इस मामले में महिलाओं की स्थिति हुई बेहतर, आगे बढ़ा देश

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 सालों में भारत के अन्दर लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में सालाना आधार पर 15% की बढ़त देखने को मिली है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले 5 सालों के दौरान महिलाओं तक लोन की पहुंच में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है. कर्ज लेने वाली महिलाओं के बीच लोन की पहुंच साल 2017 में जहां 7% थी, वहीं साल 2022 में यह बढ़कर 14% हो गयी है. क्रेडिट एक्सेस या लोन की पहुंच का मतलब कुल जनसंख्या में से कर्ज लेने वाली महिलाओं की संख्या से होता है. 

पुरुषों से आगे हैं महिलायें
क्रेडिट इन्फोर्मेशन कंपनी TransUnion CIBIL द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 सालों में भारत के अन्दर Loan लेने वाली महिलाओं की संख्या में सालाना आधार पर 15% की बढ़त देखने को मिली है. वहीं अगर बात लोन लेने वाले पुरुषों की संख्या की करें तो पिछले 5 सालों में यह सालाना 11% देखने को मिली है. इसके साथ ही कर्ज लेने वाली महिलाओं के शेयर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. साल 2017 में जहां यह शेयर 25% था, वहीं साल 2022 में यह बढ़कर 28% हो गया है. 

पुरुषों की तुलना में अच्छा है महिलाओं का क्रेडिट स्कोर 
महिलाओं की बढ़ती विकास दर के पीछे बहुत से कारणों को वजह माना जा रहा है. लोन देने वाले बहुत सी कंपनियां महिलाओं को ज्यादा बेहतर ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवा रही हैं. साथ ही, लोन लेने वाली महिलाओं की क्रेडिट प्रोफाइल यानी कर्ज को चुकाने की क्षमता, पुरुषों की तुलना में काफी बेहतर है. साल 2022 में एक रिपोर्ट में बताया गया कि लोन लेने वाली महिलाओं में से 57% महिलाओं के पास प्राइम क्रडिट स्कोर (731-770) है जबकि उधार लेने वाले पुरुषों में से केवल 51% का क्रेडिट स्कोर ही प्राइम क्रेडिट स्कोर की श्रेणी में आता है. 
 

अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर रही हैं महिलायें
TransUnion CIBIL के डाटा से हमें पता चलता है कि, उधार लेने वाली महिलाओं के बीच पर्सनल लोन और कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन जैसे उपयोग सम्बंधित क्रेडिट उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ी है. देश में मौजूद कर्मचारियों की संख्या में लगातार महिलाओं की बढ़ती संख्या और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की वजह से महिलायें अपने जीवन के लक्ष्यों और अपनी पसंदों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार की क्रेडिट सुविधाओं को ढूंढ़ रही हैं. 
 

महिलाओं के स्टार्टअप्स में भी हुई वृद्धि
अन्य जांचों में सामने आया है कि, बिजनेस लोन प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या पिछले 5 सालों में लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है जिससे हमें पता चलता है कि भारत में हिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या में भी वृद्धि हुई है. इन पांच सालों के दौरान, बिजनेस लोन के कुल पोर्टफोलियो में महिलाओं का हिस्सा 12% जितना बढ़ गया है. इसके साथ-साथ होम लोन के क्षेत्र में भी महिलाओं के हिस्से में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. पिछले 5 सालों में होम लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में 6% की वृद्धि हुई है. TransUnion CIBIL के COO हर्शला चंदोरकर के अनुसार, लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि, पारंपरिक रूप से पिछड़े वर्गों को साथ लेकर चलने वाले सरकार के विजन के अनुरूप है. टॉप 12 क्रेडिट एक्टिव राज्यों में पश्चिम बंगाल (22%), राजस्थान (21%) और बिहार (21%) ने 2017 से 2022 के बीच लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की है. 
 

यह भी पढ़ें: खुलने जा रहा है आश्रम फ्लाईओवर, आप उठा पायेंगे इसका फायदा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

5 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

1 hour ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 hours ago